फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Plenty of potholes on the roads, drivers becoming victims of accidents

सड़कों पर गड्ढों की भरमार, चालक हो रहे दुर्घटना का शिकार

Tue, 11 Jan 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Plenty of potholes on the roads, drivers becoming victims of accidents
सड़क पर पड़े गड्ढे। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर/कालका। शहर के बीच से गुजरने वाले पिंजौर-कालका, पिंजौर-नालागढ़ रोड पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। बीते दिनों हुई बरसात के चलते यहां गड्ढों की संख्या पहले की तुलना में और अधिक होने के साथ साथ इन गड्ढों की गहराई और चौड़ाई भी बढ़ गई है। इस कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले महीने में पीडब्ल्यूडी विभाग ने पिंजौर कालका रोड पर कुछ मीटर रोड पर गटका और तारकोल डालकर रोड को दोबारा बनाया था परंतु बरसात के चलते बनाए गए रोड पर भी गड्ढे बन चुके हैं। लोगों का कहना है कि पिंजौर-कालका रोड पर अनगिनत गड्ढे हो चुके हैं परंतु विभाग द्वारा इन गड्ढों को मिट्टी गटका डाल कर भर दिया जाता है। जैसे ही बरसात होती है या मिट्टी सूख जाती है ये गड्ढे ज्यों के त्यों पहले वाली स्थिति में आ जाते हैं। वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर लगातार घायल हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से इन गड्ढों को जल्द से जल्द भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ऑटो गड्ढे में आकर पलटा, चालक की टांगे टूटीं
पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉडल टाउन कॉलोनी के समीप रोड पर कई गहरे और चौड़े गड्ढे बन चुके हैं। इसमें वाहन चालक गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कांग्रेसी नेता गुरभाग सिंह धमाला ने बताया कि मॉडल कॉलोनी के समीप रविवार की रात एक ऑटो चालक के ऑटो का टायर सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे में आ गया। इस कारण अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया और ऑटो चालक की टांगें टूट गईं। उन्होंने बताया कि वैसे तो पिंजौर-कालका, पिंजौर-नालागढ़ रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रखा है परंतु प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने गड्ढों की वजह से हो रहे हादसों को देेखते हुए अपनी टीम के साथियों के साथ मिलकर रोड पर बने गड्ढों को अपने खर्चे से भरवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स..
पिंजौर-कालका रोड पर बने गड्ढों को भरवाने का काम विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। रोड के गड्ढे भरवाने में अभी दो दिन का समय और लग जाएगा। इसके अलावा पिंजौर-कालका रोड की कारपेटिंग के लिए इस हफ्ते टेंडर हो जाएगा। पिंजौर टी प्वांइट शुरू होकर हिमाचल बार्डर तक पिंजौर-नालागढ़ रोड नेशनल हाईवे के अंतर्गत आता है। -राजकुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed