फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pledge of unity and integrity taken on Sardar Patel's birth anniversary

Panchkula News: सरदार पटेल की जयंती पर एकता और अखंडता की ली शपथ

Fri, 31 Oct 2025 10:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pledge of unity and integrity taken on Sardar Patel's birth anniversary
पंचकूला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पंचकूला पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए जिलेभर में एकता और अखंडता की शपथ ली। इस अवसर पर जिला स्तर से लेकर सभी थाना और चौकी स्तर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय, मनसा देवी परिसर, तथा डीसीपी कार्यालय सेक्टर-1 पंचकूला में किया गया। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने मनसा देवी स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई, जबकि इंस्पेक्टर सीमा गुप्ता ने सेक्टर-1 कार्यालय में कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसीपी विक्रम नेहरा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed