फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Players showed their strength in the district mountain cycling competition

Panchkula News: जिला माउंटेन साइक्लिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 10 Mar 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the district mountain cycling competition
गुलदस्ता भेंटकर मुख्य अति​थि मुकेश गोयल का स्वागत करते ग्रामीण।
गांव खटोली में हुई प्रतियोगिता में अंडर 14, 16, 18 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूृला। पंचकूला जिला माउंटेन बाइक साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन गांव खटोली में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 14, 16, 18 व सीनियर आयु वर्ग में लड़कों और लड़कियों ने खूब पसीना बहाया।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 16 व 17 मार्च को कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य माउंटेन बाइक साइक्लिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम राणा ने बताया कि पूर्व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की प्रयासों से गांव खटोली में सरकार की ओर से 6 माह पहले साइक्लिंग खेलों की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन

इसमें खिलाड़ियों को कोच मुफ्त कोचिंग देते हैं। साथ ही खिलाड़ियों को सरकार की ओर से दो हजार रुपये प्रति माह डाइट के मिलते हैं। प्रतियोगिता में पंचकूला के स्कूलों के बच्चे खेलने के लिए पहुंचे। इस दौरान मुख्य अतिथि सोमानी इंडस्ट्री के मालिक व समाजसेवी मुकेश गोयल, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा भी मौजूद रहे। नगर निगम के पार्षद सतबीर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर साइक्लिंग रेस शुरू करवाई। प्रतियोगिता की अध्यक्षता जिला साइक्लिंग संघ के महासचिव बृजेश कुमार व प्रधान चरणजीत कौर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका समापन साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के जॉइंट सेक्रेटरी नीरज तंवर की ओर से किया गया। इस मौके पर रामपाल राणा, राजकुमार शर्मा, कृष्ण राणा, परमजीत सैनी, गुरविंदर श्यामा, भगत रणबीर, पपी भगत, राजेंद्र, रमेश, प्रदीप, पवन, राजकुमार, कृष्णा सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।

गुलदस्ता भेंटकर मुख्य अतिथि मुकेश गोयल का स्वागत करते ग्रामीण।

गुलदस्ता भेंटकर मुख्य अतिथि मुकेश गोयल का स्वागत करते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed