फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Players are being selected without rules, notice to Haryana government

चंडीगढ़ : बिना नियम कायदे हो रहा खिलाड़ियों का चयन, हरियाणा सरकार को नोटिस

Sat, 28 Aug 2021 09:59 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Players are being selected without rules, notice to Haryana government
चंडीगढ़। जिला स्तर पर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का चयन बिना किसी दिशा निर्देश के होने को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए भिवानी निवासी मंदीप कुमार व अन्य ने हाईकोर्ट को बताया कि प्रदेश में जिला स्तर की चैंपियनशिप में याचिकाकर्ताओं ने आवेदन किया था। उनका आवेदन बिना किसी कारण के खारिज कर दिया गया। याची ने बताया कि प्रदेश में जिला स्तर की चैंपियनशिप में चयन के लिए कोई दिशा निर्देश मौजूद नहीं है। बिना तय मानकों के चैंपियनशिप में आवेदन स्वीकार व अस्वीकार किए जा रहे हैं। इन चैंपियनशिप के आधार पर ही राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयन होता है। याची ने अपील की कि हरियाणा बॉक्सिंग संघ को आदेश दिया जाए कि वह चयन के लिए दिशा निर्देश तय करें और उसी के अनुरूप भविष्य में कार्य करें। हाईकोर्ट ने याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद याचिका पर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed