{"_id":"60e219b88ebc3ef9f8426605","slug":"plantation-in-madhav-gaushala-vis-president-announced-to-give-two-milch-cows-by-planting-saplings-about-500-saplings-including-peepal-vat-mango-jamun-were-planted-in-the-campaign-pkl-office-news-pkl4189836133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण ; माधव गोशाला में विस अध्यक्ष ने पौधरोपण कर की दो दुधारू गाय देने की घोषणा, अभियान में पीपल, वट, आम, जामुन समेत करीब 500 पौधे लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण ; माधव गोशाला में विस अध्यक्ष ने पौधरोपण कर की दो दुधारू गाय देने की घोषणा, अभियान में पीपल, वट, आम, जामुन समेत करीब 500 पौधे लगाए गए
विज्ञापन
पंचकूला। गांव सुखदर्शनपुर में माधव ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही गोशाला में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने रविवार को फलदार और छायादार पौधे लगाए। उन्होंने पीपल और वट का पौधा लगाया। इस पौधरोपण में पीपल, आम, वट, जामुन, अमरूद, आंवला, नीम के पौधे लगाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने गोशाला को दो दुधारू गाय दान स्वरूप भेंट करने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश की सड़कों पर कोई भी गोवंश नहीं घूमे। इसके लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं, माधव ट्रस्ट के सदस्यों ने अपनी मेहनत से 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्रित की है। गोशाला में करीब 650 गोवंश हैं। उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया हैै।
ट्रस्ट के चेयरमैन कैलाश मित्तल ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस गोशाला में 2500 वृक्ष लगाने का है। इस कड़ी में आज 500 पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि माधव गोशाला की क्षमता लगभग 1500 गोवंश की है, इसमें वर्तमान में लगभग 650 गोवंश हैं। इस मौके पर कैलाश मित्तल ने पांच दुधारू गाय, विजय अग्रवाल ने पांच, मेघ राज ने पांच, जयपाल जैन ने पांच, मदन ने एक, विजय गर्ग ने एक, अशोक ने एक, वीरेंद्र भाऊ ने एक, रविंद्र गुप्ता ने दो, अमित जिंदल ने पांच, ओमप्रकाश ने एक और ट्रस्ट के सबसे बुजुर्ग सदस्य बृज लाल ने दो दुधारू गाय दान स्वरूप भेंट की।
इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान अजय शर्मा, भाजपा हरियाणा के सह-कोषाध्यक्ष एवं ट्रस्ट के महासचिव वीरेंद्र गर्ग, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक, नरेंद्र लुभाना, जय कौशिक, ट्रस्ट के सदस्य कुसुम गुप्ता, मेघराज मदन, केवल कृष्ण, तीन नए ट्रस्ट जयपाल जैन, अशोक मित्तल और वीरभान गोयल मौजूद रहे।