फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pitbull-Rawiller's ban continues, corporation will improve their behavior by adopting violent dogs

Panchkula News: पिटबुल- रॉविलर पर प्रतिबंध जारी, हिंसक कुत्तों को गोद लेकर उनका व्यवहार सुधारेगा निगम

Fri, 07 Jul 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Pitbull-Rawiller's ban continues, corporation will improve their behavior by adopting violent dogs
कुत्तों का पंजीकरण और नवीनीकरण नहीं कराने वालों पर निगम लगाएगा दो हजार का जुर्माना, कुत्ता भी करेगा जब्त
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में डाॅग बाइट की समस्या बढ़ती जा रही है। नगर निगम अब शहर के हिंसक कुत्तों को गोद लेकर उनका व्यवहार सुधारेगा। यह फैसला नगर निगम की डॉग मॉनिटरिंग एंड स्टरलाइजेशन कमेटी की बैठक में लिया गया। महापौर ने बताया कि रोटेशन वाइज हर वार्ड के कुत्तों को 15-15 दिन के लिए डॉग पौंड में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि एनजीओ या लोग भी डॉग्स को गोद ले सकते हैं। यदि कोई डॉग को खाना खिलाना चाहते हैं तो वे डॉग पौंड केयर सेंटर जाकर सेवा कर सकते हैं। घरों में पाले जाने वाले कुत्तों का भी मुद्दा बैठक में उठा। कर्मचारियों ने बताया कि लोग अपने पालतु कुत्तों की रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रहे हैं। इस साल अभी तक सिर्फ 22 लोगों ने अपने कुत्तों का पंजीकरण / नवीनीकरण करवाया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन लोगों ने अपने कुत्ताें का पंजीकरण नहीं करवाया है। उन्हें 15 अगस्त तक का समय दिया जाए। इसके बाद ऐसे लोगों पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और कुत्ते को भी नगर निगम जब्त कर लेगा। पिटबुल और रॉविलर पर पंचकूला में प्रतिबंध जारी रहेगा।

पिटबुल और रॉविलर का कराएं रजिस्ट्रेशन
महापौर ने बताया कि पिटबुल और रॉविलर नस्ल के कुत्तों को पिछले साल 31 अक्टूबर से पंचकूला में प्रतिबंधित किया है। जिसने पिछले साल अपने पिटबुल और रॉविलर का पंजीकरण करवाया था, वे नवीनीकरण करवा लें। नए पिटबुल और रॉविलर का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। महापौर ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने-अपने कुत्तों को घरों में बांधकर रखें ताकि पालतू कुत्ते भी किसी को ना काट सकें और यदि किसी पालतू कुत्ते ने पड़ोसी को काटा तो निगम ऐसे डॉग प्रेमी के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।
विज्ञापन

ढाई माह में 550 कुत्तों की नसबंदी हुई.......

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल 3179 कुत्ताें की नसबंदी हुई थी। इस साल ढाई माह में 515 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। कुत्तों का प्रोसेस अभी चल रहा है। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी का सुझाव था, कि जिस वार्ड से डॉग को उठाया जाएगा तो उस वार्ड के पार्षद को इसके बारे में जरूर बताया जाए ताकि यह पता लग सके कि कितने कुत्तों की नसबंदी हो चुकी है। महापौर ने गाय और घोड़ा पालने वालों को चेतावनी देकर कहा है कि जो घोड़े को बाहर छोड़ देते हैं वे ऐसा न करें। यदि गाय या घोड़ा पकड़ा गया तो निगम प्रत्येक गाय और घोड़ा छोड़ने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






बैठक में ये रहे मौजूद
नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, कमेटी सदस्य, पार्षद सुनीत सिंगला, नरेंद्र लुबाना, अक्षयदीप चौधरी, पार्षद जय कौशिक, सुरेश वर्मा, ओमवती पुनिया, सुशील गर्ग, उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, ईओ आकाश कपूर, सीएसआई अविनाश सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed