फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pistol and cartridges recovered from the car parked outside Yavanika Park

Panchkula News: यवनिका पार्क के बाहर खड़ी कार से पिस्तौल व कारतूस बरामद

Thu, 20 Jun 2024 06:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 20 Jun 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Pistol and cartridges recovered from the car parked outside Yavanika Park
पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार का शीशा तोड़कर की बरामदगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-5 यवनिका पार्क के बाहर खड़ी कार से पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार का शीशा तोड़कर हथियार बरामद किया। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गांव सैदपुरा डेराबस्सी जिला मोहाली और लक्की वासी गांव नग्गल जिला पंचकूला निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-5 थाना पुलिस की टीम बुधवार शाम को गश्त करते हुए सेक्टर-5 में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि यवनिका पार्क की पार्किंग में दो व्यक्ति गुरप्रीत सिंह और लक्की स्विफ्ट कार से आए थे और कार को यवनिका पार्क की पार्किंग में खड़ी कर चले गए। उनकी कार में अवैध हथियार की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कार के नंबर से कार मालिक का पता किया। कार मालिक हरप्रीत सिंह गांव ककराली मोहाली ने पुलिस को बताया कि बताया कि उसकी कार को गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और लक्की लेकर गए हुए हैं।


-पुलिस ने कार का शीशा तोडक़र बरामद की पिस्तौल

पुलिस ने आरोपियों का काफी देर तक इंतजार किया। लेकिन आरोपी नहीं आए। उसके बाद पुलिस ने कार का शीशा तोड़ा और कार को अंदर से चैक किया। कार में पायदान के नीचे से एक पिस्तौल 32 बोर और एक कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पिस्तौल और कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed