फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pinjore woman, who took gold loan in lieu of fake gold, arrested

नकली सोने के बदले गोल्ड लोन लेने वाली पिंजौर की महिला गिरफ्तार

Sat, 22 May 2021 01:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pinjore woman, who took gold loan in lieu of fake gold, arrested
पंचकूला/ कालका। नकली सोने के गहनों पर 1.58 लाख रुपये का लोन लेने वाली महिला को सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान मंजीत कौर निवासी पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

सौरभ वासी गाजीपुर (जीरकपुर) ने कालका पुलिस को बताया कि वह एक निजी बैंक में मैनेजर है। कालका बैंक की ब्रांच में मंजीत कौर गोल्ड लोन लेने बैंक में आई थी। गोल्ड देखने पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने पैनल वैल्यूअर को जांच के लिए बुलाया। जांच में पता चला कि महिला जो सोना लाई है वह नकली है। वहीं, आरोपी की तरफ से पहले से बैंक में लोन के लिए रखा सोना भी नकली है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि नकली सोने के बने गहने सीमा बंसल और विशाल बंसल के हैं। दोनों आरोपियों के कहने पर मंजीत कौर ने बैंक में रखकर लोन लिया था। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed