फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pinjore Triple Murder: Many cases including murder have been registered against both the accused who did Reiki.

पिंजौर ट्रिपल मर्डर : रेकी करने वाले दोनों आरोपियों पर हत्या समेत दर्ज हैं कई मामले

Wed, 08 Jan 2025 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Pinjore Triple Murder: Many cases including murder have been registered against both the accused who did Reiki.
पंचकूला। ट्रिपल मर्डर मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों सुरेंद्र और मनोज को क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पंचकूला सीआईए की टीम पिंजौर हत्याकांड से जुड़े कई बिंदुओं पर आरोपियों से पूछताछ करेगी। मामले में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कैथल के सेगा गांव निवासी सुरेंद्र पर तीन और जींद के गांव कालवन निवासी मनोज पर आठ आपराधिक मामले पहले ही दर्ज हैं। दोनों गैर इरादतन हत्या और हत्या जैसे गंभीर मामलों में आरोपी हैं। इसके अलावा हत्याकांड में शामिल शूटर साहिल सोलंकी और प्रदीप कालू के कहने पर तीन माह से विनीत उर्फ विक्की की रेकी करके पूरी जानकारी रह रहे थे।
विज्ञापन





सात दिन करेगी पूछताछ
क्राइम ब्रांच की टीम हत्याकांड से पहले रेकी करने वाले दोनों आरोपियों से सात दिन पूछताछ करेगी। इनके पुराने आपराधिक इतिहास के बारे में सीआईए की टीम जांच करेगी।
विज्ञापन

इसमें दोनों कैसे एक दूसरे के संपर्क में आए।
उसके बाद शूटरों से कैसे मिले।
क्या गैंग से जुड़कर किसी अन्य वारदात में शामिल थे।
गैंग के कहने पर सिर्फ रेकी करने का काम करते थे।
क्या विनीत के लिए सिर्फ रेकी किया था।
इसके पहले भी किसी अन्य वारदात के लिए रेकी किया था।


भागने के फिराक में थे आरोपी
एसीपी क्राइम अरबिंद कंबोज ने बताया कि रेकी करने वाले दोनों आरोपियों पर नंबर के आधार पर जांच टीम ने नजर बनाई हुई थी। सोमवार को यह दोनों भागने की फिराक में थे। जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत लोकेशन ट्रेस कर दोनों को ढकोली रहमत सोसाइटी से काबू किया था। दोनों आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। यह दोनों वारदात से पहले सेक्टर 5 बेला विस्टा होटल से रेकी करने के बाद होटल सल्तनत तक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटरों की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
पिंजौर हत्याकांड में दो हमलावरों की पहचान की गई है। यह दोनों शूटर दिल्ली निवासी हैं। ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने वाले साहिल सोलंकी और प्रदीप कालू किस गैंग से तालुक रखते हैं, इसके बारे में जांच टीम आरोपी से पूछताछ करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रहीं आठ टीमें राजस्थान, पंजाब, बिहार, उत्तर-प्रदेश, दिल्ली और मणीपुर में दबिश दे रहीं हैं। सुरेंद्र और मनोज से पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।




कोट

पिंजौर में हुए ट्रिपल मर्डर में रेकी करने वाले दो आरोपियों को काबू किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। हत्याकांड से जुड़े सवालों पर पूछताछ की जाएगी। हत्याकांड में शामिल आरोपियों की छानबीन के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। -निर्मल सिंह, क्राइम ब्रांच, इंचार्ज, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed