फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pinjaur, Government Job, Corruption, 20 years, palchkula

सरकारी नौकरी होने के बाद भी विधवा 20 साल तक लेती रही पेंशन

Tue, 23 Aug 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pinjaur, Government Job, Corruption, 20 years, palchkula
सरकारी नौकरी करने के साथ एक विधवा जिला समाज कल्याण विभाग से पेंशन भी लेते रही। हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी के जिला प्रधान की शिकायत पर समाज कल्याण विभाग ने जांच के बाद पेंशन रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अनिल कुमार का आरोप है कि कुलवंत कौर, निवासी अप्पर मोहल्ला कालका नगर निगम वार्ड नंबर 6 के गांव रज्जीपुर में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बतौर चपरासी के पद पर कार्यरत है। अनिल कुमार का आरोप है कि महिला नियमों के खिलाफ जाकर अवैध रूप से विधवा पेंशन लेकर सरकार को चूना लगा रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला द्वारा जिला समाज कल्याण विभाग से तथ्य छुपा कर और गलत जानकारी देकर जनवरी 1996 से जून 2016 तक पेंशन लिया है। अनिल कुमार ने बताया कि आरटीआई के माध्यम से प्राप्त सूचना में जिला समाज कल्याण अधिकारी पंचकूला ने बताया कि कुलवंत कौर ने 1996 से 2016 तक 1 लाख 14 हजार 3 सौ 50 रुपये पेंशन के रूप में प्राप्त लिए हैं। अनिल कुमार ने विभाग से मांग की कि महिला कुलवंत कौर से ब्याज सहित पैसा बसूला जाए। अपने बारे में गलत जानकारी देने के मामले में विभाग केस दर्ज करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी पंचकूला विशाल सैनी ने बताया कि अनिल कुमार की शिकायत पर जांच में सामने आया कि महिला कुलवंत कौर द्वारा अवैध रूप से विधवा पेंशन ली जा रही थी। पेंशन के रूप में लिए गए पैसे की विभाग द्वारा रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed