फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pickup tramples sanitation workers on the highway, two killed, one injured

Panchkula News: हाईवे पर सफाई कर्मचारियों को पिकअप ने रौंदा, दो की मौत, एक घायल

Tue, 13 Jun 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pickup tramples sanitation workers on the highway, two killed, one injured
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। बरवाला-पंचकूला हाईवे पर सोमवार दोपहर को सफाई कर्मचारियों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। सफाई कर्मचारियों को रौंदता हुआ पिकअप टैक्टर ट्राली से टकरा गया। इसमें तीन मजदूर ट्राली और पिकअप के बीच फंस गए। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीसरा बुरी तरह से घायल हो गया। पिकअप चालक और सहायक गाड़ी के केबिन में फंस गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान फहीम गांव माजरी और नाथूराम देवी नगर निवासी के रूप मेंं हुई है। घायल की पहचान बलू राम देवी नगर निवासी के रूप मेंं हुई है। पिकअप चालक की पहचान अजय कुमार शिमला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस केअनुसार, पिकअप चालक सोमवार को सोलन से बरवाला जा रहा था। गांव भानू के समीप हाईवे पर मजदूर सफाई कर रहे थे। कूडा उठाने ट्रैक्टर ट्राली पास में खड़ी थी।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे हुए हादसे की जानकारी लोगों ने रामगढ़ चौकी इंचार्ज को दी। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उसके बाद वहां से गुजर रही प्राइवेट एम्बुलेंस से मजदूरों और चालक-सहायक को केबिन से बाहर निकाल कर सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल मजदूर बलू राम की हालत गंभीर देखकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक बोला नहीं लगा पता
अस्पताल में चालक अजय और उसके साथी उपचार चल रहा है। दोनों को काफी चोटें पहुंची है। चालक अजय ने बताया कि उसे नहीं पता हादसा कैसे हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिक चालक काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। जिस कारण हादसा हुआ।




हादसेे में दो लोगों की मौत हुई है। चालक और उसका साथी भी घायल हुआ है। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी जांच जारी है। - ललित शर्मा, एसएचओ चंडीमंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed