फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pickup driver hits two bikers at night, one youth dead, three injured

Panchkula News: रात को पिकअप चालक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 30 Oct 2024 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver hits two bikers at night, one youth dead, three injured
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक पिकअप के नीचे फंस गई और बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे में बाइक सवार अनुराग सिंह (21) की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे अमरटैक्स चौक की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था।
जैसे ही पिकअप राजीव कॉलोनी के समीप लेबर चौक के पास पहुंचा। उसके चालक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एक बाइक पर सवार आदर्श सिंह और अनुराग सिंह दोनों पिकअप के नीचे फंस गए। इस दौरान उनके सिर, हाथ पैर सहित शरीर में कई जगह चोटें आईं। दूसरी बाइक पर सवार जगतार और अजय कुमार भी चोटिल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को घायल हालत में सेक्टर -6 सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान अनुराग सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इसमें पिकअप ड्राइवर राजाराम मौलीजागरां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। अनियंत्रित गाड़ी की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि जगतार और अजय की अस्पताल से छुट्टी कर दी है। अनुराग के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अनुराग सिंह के भाई आदर्श सिंह ने बताया कि उनका भाई उनसे एक साल छोटा था। वह हर काम में उनकी मदद करता था। उसकी मौत से सभी को घर में सदमा पहुंचा है। रेलवे स्टेशन से वह अपने भाई को लेकर घर अभयपुर आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। ड्राइवर की कमी के कारण मेरे भाई की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed