फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pickup climbed on police personnel at the block, one killed, two injured, incident happened near Golpura bus stop, driver absconded leaving temporary number pickup

नाके पर पुलिस कर्मचारियों पर पिकअप चढ़ाई, एक की मौत, दो घायल, गोलपुरा बस स्टॉप के पास हुई घटना, चालक टेंपरेरी नंबर की पिकअप छोड़कर हुआ फरार

Wed, 02 Jun 2021 01:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pickup climbed on police personnel at the block, one killed, two injured, incident happened near Golpura bus stop, driver absconded leaving temporary number pickup
बरवाला/रायपुररानी। गांव गोलपुरा के बस स्टाप के पास मंगलवार दोपहर को नाके पर आरटीए चेकिंग में तैनात पुलिस कर्मचारियों पर एक चालक ने पिकअप चढ़ा दी। हादसे में सिपाही संदीप सिंह पुत्र हवा सिंह निवासी सोनीपत की मौत हो गई जबकि दो अन्य कर्मचारी इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह और हवलदार जसविंदर सिंह घायल हो गए। घायलों को रायपुररानी के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद चालक टेंपरेरी नंबर की पिकअप मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर हवलदार जसविंदर के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौली पुलिस चौकी इंचार्ज रामकरण ने बताया कि मंगलवार दोपहर को इंसपेक्टर जोगिंदर सिंह चार अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित गांव गोलपुरा के बस स्टाप के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी शहजादपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार टेंपरेरी नंबर की पिकअप ने पहले खड़े ट्रक को साइड मारी। इसके बाद चेकिंग कर रही टीम की बोलेरो को टक्कर मारकर पिकअप पुलिस कर्मचारियों पर चढ़ा दी। पिकअप की सामने से टक्कर लगते ही सिपाही संदीप एक तरफ गिर गया।
विज्ञापन

इस दौरान इंसपेक्टर जोगेंद्र सिंह और हवलदार जसविंदर सिंह, निवासी ढकोली जीरकपुर भी घायल हो गए। पुलिस कर्मचारियों पर पिकअप चढ़ाने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र रायपुररानी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सिपाही संदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed