फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Phase-1: People troubled by dumping points, jams and bad smell in public places

फेज-1 : सार्वजनिक स्थानों पर डंपिंग प्वाइंट, जाम और बदबू से लोग परेशान

Mon, 27 Nov 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Phase-1: People troubled by dumping points, jams and bad smell in public places
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 जिला प्रशासन और नगर निगम की अनदेखी का शिकार है। यहां मुख्य मार्गों की सड़कें बदहाल हैं, चारों तरफ कूड़ा फैला हुआ है। बदबू के चलते औद्याेगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 के मुख्यमार्ग से राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो रहा। नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर डंपिंग प्वाइंट बना दिए हैं। वहां जाम के अलावा लोगों का गुजरना तक मुश्किल हो जाता है।
लोगों के अनुसार एक डंपिंग प्वाइंट अभयपुर से शुरू होेने वाले फ्लाईओवर की जड़ पर बना दिया गया है। कूड़े का उठान नहीं होने से वहां हमेशा जानवर मुंह मारते रहते हैं। स्लिप रोड भी वहीं होने की वजह से अकसर वहां जाम लगा रहता है। लावारिस जानवरों की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसी तरह एक डंपिंग प्वाइंट अंडरपास के पास मेन रोड और स्लिप रोड के बीच में बना दिया गया है। उसके पास ही बस स्टॉप है। वहां कूड़ा इस कदर फैला रहता है कि वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। लावारिस जानवर हमेशा वहां मंडराते रहते हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम को डंपिंग प्वाइंट बदल देने चाहिए।
विज्ञापन



हल्की बारिश में होता है कीचड़ की कीचड़
पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के प्लाॅट नंबर 13 से 18 तक सड़क की ऐसी हालत किसी गांव के बीच से गुजरती सड़क से भी बदतर बनी हुई। करोड़ों रुपये के इंडस्ट्रियल प्लाॅट के बीच हल्की बारिश में कीचड़ से भरी सड़क एरिया के विकास पर सवालिया निशान लगाती है। वर्तमान में सीवरेज का बुरा हाल है। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सड़कों पर हमेशा पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में अभयपुर के पास सफाई नहीं होती। अक्सर यहां लावारिस पशुओं का झुंड लगा रहता है। इसके चलते अकसर यहां सड़क हादसे भी होते रहते हैं। - ओम शुक्ला, स्थानीय निवासी।


औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में अभयपुर के पास बस स्टॉप बनाया गया है। जहां अक्सर कूड़े का ढेर लगा रहता है। बदबू इतनी आती है कि हम लोगों को इस रास्ते निकलना मुश्किल हो रहा है। कोई भी बस स्टॉप पर खड़े होकर प्रतीक्षा नहीं कर सकता। - कमलेश लोहाट, स्थानीय निवासी।



नगर निगम की तरफ से सभी डंपिंग प्वाइंटों की सफाई करवाई जाती है। अगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में अभयपुर के पास दोनों छोरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है, तो उसकी सफाई करवाई जाएगी। - कुलभूषण गोयल, महापौर पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed