फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pharma hub and IT cluster to be built in Barwala's industrial area

Panchkula News: बरवाला के औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा फार्मा हब और आईटी क्लस्टर

Fri, 11 Jul 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pharma hub and IT cluster to be built in Barwala's industrial area
पंचकूला। पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट-2 (बरवाला) विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) ने कवायद शुरू कर दी है। इसे फार्मा हब और आईटी क्लस्टर के तौर पर विकसित किया जाएगा। 17 जुलाई को बरवाला में औद्योगिक प्लॉटों की नीलामी करेगा। इस बार विभाग ने सात प्लाॅटों को नीलामी के लिए रखा है। जनरल कैटेगरी के प्लॉट का साइज 1012.50 स्क्वेयर मीटर है। इस साइज के प्लॉट ई-नीलामी के बाद खत्म हो जाएगा। पहले राउंड का ऑक्शन सुबह सात से ग्यारह बजे तक चलेगा। नीलामी के लिए रिजर्व प्राइज 31,950 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर की तय किया गया है। एचएसआईआईडीसी दो साल बाद नीलामी कर रहा है।
विज्ञापन


एससी कैटेगरी के अलॉटियों को प्लॉट कॉस्ट पर 20 फीसदी की छूट
ऑक्शन में सबसे अधिक बोली लगाकर नीलामी के बाद प्लॉट अपने नाम करने वाला व्यक्ति अगर अलॉटमेंट लेटर मिलने के 45 दिन के भीतर पूरी राशि जमा कराता है तो उसे कुल रेट पर 10 परसेंट की छूट दी जाएगी। भुगतान 120 दिनों में करने पर 3 फीसदी और 150 दिनों में 1.5 फीसदी की छूट दी जाएगी। इससे ज्यादा समय होने पर भुगतान में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। एससी कैटेगरी के अलॉटियों को प्लॉट कॉस्ट पर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


कोट...
17 जुलाई को बरवाला के सात प्लॉटों की नीलामी होगी। प्लॉट का साइज 1012.50 एसक्वायर मीटर है। इस साइज के प्लॉट ई-नीलामी के बाद खत्म हो जाएगा। नीलामी के लिए रिजर्व प्राइज 31,950 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर रखा गया है। -सौरभ, स्टेट मैनेजर, बरवाला हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed