{"_id":"68fe5036074b6fbc8409a8dd","slug":"petrol-bomb-attack-on-bicycle-shop-panchkula-news-c-371-1-mog1001-101735-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: साइकिल की दुकान पर पेट्रोल बम से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: साइकिल की दुकान पर पेट्रोल बम से हमला
Sun, 26 Oct 2025 10:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। जिले के गांव माड़ी मुस्तफा में शनिवार की देर शाम साइकिल व सेनेटरी की दुकान पर बाइक सवार दो लोगाें ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन इस हमले से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामले की सूचना पर डीएसपी बाघापुराना समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान मालिक डिंपल बांसल के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि गांव माड़ी मुस्तफा में पिछले कुछ दिनों से लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिनों में ही यहां एक सुनार व करियाना स्टोर पर फायरिंग हो चुकी है।
माड़ी मुस्तफा निवासी डिंपल बांसल ने पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक उसकी दुकान पर पेट्रोल बम फेंककर भाग निकले। डीएसपी का कहना है कि गांव में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।