फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Personnel coming from all over the state were taken into custody and released at the border of Panchkula

Panchkula News: प्रदेशभर से आए कर्मियों को हिरासत में लेकर पंचकूला की सीमा पर छोड़ा

Sun, 11 Aug 2024 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Personnel coming from all over the state were taken into custody and released at the border of Panchkula
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 धरनास्थल पर एकत्रित होकर सीएम आवास का घेराव करने की संभावना के मद्देनजर करीब तीन सौ पुलिस कर्मचारियों ने जगह-जगह से ग्रुप-डी के कर्मचारियों और नेताओं को हिरासत में लेकर जिले की सीमा के बाहर छोड़ा। सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से मांगों को लेकर ग्रुप-डी के कर्मचारी जुटने लगे थे।
पुलिस ने जगह-जगह छह नाके लगाकर एसीपी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की तैनाती की थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जिले के विभिन्न मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने धरनास्थल के आसपास के अलावा हाउसिंग बोर्ड, सिंह द्वार, जीरकपुर बॉर्डर, माजरी चौक, सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड और जलौली टोल टैक्स पर नाका लगा रखा था। अनेक जगह धक्का-मुक्की की भी खबर है। प्रदर्शनकारियों के भारी संख्या में पहुंचने की संभावना के मद्देनजर सेक्टर-5 धरनास्थल पर एसीपी सुरेंद्र सिंह और हाउसिंग बोर्ड नाके पर एसीपी जोगिंद्र शर्मा को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

प्रदेशभर से भारी संख्या में ग्रुप-डी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शनिवार सुबह सेक्टर-5 धरना स्थल पर एकत्रित होने वाले थे। पुलिस ने उनको धरनास्थल पर पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-5 धरना स्थल पर एकत्रित होने वाले थे। कई कर्मचारी नेताओं को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया था। प्रर्दशन करने पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले जिला प्रशासन से अनुमति भी ली गई थी। शनिवार सुबह सभी बॉर्डर और शहर में नाके लगाकर कर्मचारियों को रास्ते में ही हिरासत में लेकर बसों में बैठाकर शहर से कई किलोमीटर दूर जिले की सीमा पर छोड़ा गया। इसके अलावा कर्मचारियों के एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान सहित करीब एक दर्जन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनको शाम 5 बजे के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में बैठाकर दूर ले जाकर छोड़ा
सेक्टर-5 धरनास्थल पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस मार्ग पर बैरिकेड लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया था। ग्रुप डी कर्मचारियों के झज्जर जिला के प्रधान इंदरजीत सहवाग ने बताया कि धरना-प्रदर्शन की अनुमति लेने के बाद भी पुलिस ने कर्मचारियों को पंचकूला में प्रवेश ही नहीं करने दिया। सुबह से ही लोगों को हिरासत में लेकर बस से पंचकूला की सीमा पर छोड़ा जा रहा था।


ये हैं मुख्य मांगें

- 50 प्रतिशत कोटे के साथ ग्रुप सी में कॉमन कैडर से प्रमोशन दिया जाए।

- हरियाणा में लाइब्रेरी अटेेंडेंट और रेलवे की तर्ज पर 1800 पे ग्रेड दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed