फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Person dies due to collision with unknown vehicle, vehicles kept crushing dead bodies overnight

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, रातभर शव कुचलते रहे वाहन

Tue, 03 May 2022 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Person dies due to collision with unknown vehicle, vehicles kept crushing dead bodies overnight
पंचकूला। रामगढ़ फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन चालक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कई वाहन शव के ऊपर से गुजर गए। शव का चेहरा बुरी तरह से कुचल गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई हैै। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रामगढ़ निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 साल से रामगढ़ नेशनल हाईवे के साथ बनी हुई कोठी में फैमिली क्वार्टर में अपने परिवार सहित रहता है। वह कोठी की देखरेख करता है। वह सुबह करीब सवा चार बजे छत पर सैर कर रहा था। उसे सड़क पर एक शव पड़ा दिखाई दिया। वह पास गया तो शव कई वाहनों से कुचला हुआ था। संजय ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव को एंबुलेंस के द्वारा सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी मे रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed