फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People will meet the Chief Engineer to protest against sending arrears of water hike

Panchkula News: पानी की बढ़ोतरी का बकाया भेजने के विरोध में चीफ इंजीनियर से मिलेंगे लोग

Sun, 09 Jul 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
People will meet the Chief Engineer to protest against sending arrears of water hike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा पानी के बिलों के साथ बढ़ोतरी की बकाया राशि भेजने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस बार प्राधिकरण ने बिल के साथ हजारों रुपये बढ़ाकर भेजे हैं। लोगों का कहना है कि वे इस बारे में चीफ इंजीनियर के समक्ष अपना विरोध प्रकट करेंगे। पहले से ही आर्थिक मंदी से जूझ रही शहरवासियों से एचएसवीपी ने लूट मचा रखी है। नियमों के अनुसार एचएसवीपी हर साल पानी के दामों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी करता है।
मगर कोरोना काल में प्राधिकरण ने पानी के दाम लगातार चार साल तक नहीं बढ़ाए। इसी साल जनवरी में प्राधिकरण ने पानी के दाम एक साथ 20 फीसदी बढ़ा दिए। उसके दो महीने बाद फिर से 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। एक साथ हुई इतनी बढ़ोतरी से लोगों में विभाग के प्रति पहले ही आक्रोश बना हुआ था। अब प्राधिकरण ने बिलों के साथ एरियर भी भेजना शुरू कर दिया है। सेक्टर-5 में आए बिलों में 6 हजार रुपये तक प्रति बिल एरियर सहित भेजा गया है। यह एरियर सिर्फ तीन माह का बताया जा रहा है। बाकी बचे समय का एरियर आने वाले बिलों के साथ जुड़कर आने की संभावना है।
विज्ञापन


लोगों से की जा रही ज्यादती : मनमोहन आनंद
सेक्टर-17 निवासी मनमोहन आनंद ने बताया कि उनके बिल के साथ एरियर के 6 हजार रुपये जोड़कर भेजे हैं। यह सरासर ज्यादती है। वे इस पर अपना विरोध जता रहे हैं। इस बारे में सोमवार को सेक्टर के लोगों एवं संगठनों के साथ मिलकर एचएसवीपी के चीफ इंजीनियर से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल की राशि लोगों को समझ ही नहीं आ रही : क्वात्रा
सेक्टर-20 की सोसायटियों में पहले जो बिल 2000 से 2500 रुपये आता था वो अब 38000 रुपये तक आ रहा है। जब विभाग में बात करते हैं तो कहते हैं मीटर खराब है। मीटर बदलवाने के बाद भी यही हाल है। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि बिल कितना आना चाहिए। न अधिकारी या कर्मचारी समझा पा रहे हैं।


हर कोई डरा हुआ है : विजय गुप्ता
एमडीसी सेक्टर-5 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि जब से लोगों को बिल के साथ एरियर आने की बात पता चली है तब से लोग डरे हुए हैं। पहले ही बिल बहुत ज्यादा भेजा जा रहा है। सभी लोग फिलहाल रोज कुआं खोदकर पानी पीने वाली स्थिति में हैं। प्राधिकरण को इस तरह फैसले नहीं थोपने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed