Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People will be made aware about the ill effects of drugs: Swami Vikas Das Ji Maharaj

लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ किया जाएगा जागरूक : स्वामी विकास दास जी महाराज

Sun, 02 Nov 2025 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
People will be made aware about the ill effects of drugs: Swami Vikas Das Ji Maharaj
पंचकूला। ज्योति प्रकाश उत्सव के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावोंं के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। यह बात सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी विकास दास महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि आत्मा रूपी ज्योति शरीर में प्रवेश कर कभी-कभी हमें गलत राह पर ले जाती है, वैसे ही नशे की प्रवृत्ति भी व्यक्ति को अंधकार की ओर धकेल देती है। युवा पीढ़ी को नशे के अंधकार से निकालकर संस्कारों और सन्मार्ग की ज्योति जलाने के उद्देश्य से 4 नवंबर को रेड बिशप टूरिस्ट कांप्लेक्स में भव्य ज्योति प्रकाश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक महोत्सव का नेतृत्व जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी विकास दास जी महाराज करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य के कई मंत्री, आईएएस-आईपीएस अधिकारी तथा प्रदेशभर के गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे। आयोजन समिति के सदस्य एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर अरुण सूद, संजीव सूद और भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम शाम 4:30 बजे हनुमान चालीसा पाठ से आरंभ होगा। इसके बाद 5:30 बजे से संतों के प्रवचन होंगे। रात 8 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed