फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People protested when dirty water came in village Abhaypur, shouted slogans fiercely

गांव अभयपुर में गंदा पानी आने पर लोगों ने दिया धरना, जमकर की नारेबाजी

Wed, 07 Jul 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
People protested when dirty water came in village Abhaypur, shouted slogans fiercely
पंचकूला। गांव अभयपुर में पिछले कई दिनों से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर लोगों ने मंगलवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र फेज -1 स्थित वाटर वर्क्स पर धरना दिया। ग्रामीण कई बार अधिकारियों को पानी की सप्लाई ठीक करने के लिए कह चुके थे, लेकिन कई दिनों से गंदा पानी आ रहा था। कोई सुनवाई न होने से परेशान ग्रामीणों ने जब वाटर वर्कर्स पर धरना दिया तो एचएसवीपी के एसडीओ जेई मौके पर पहुंचे और समस्या का हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद सुभाष चंद निषाद और युवा नेता अंकुश कुमार निषाद ने बताया कि गांव अभयपुर में पीने के पानी में लगातार मिट्टी और बदबू आ रही थी। करीब 20 दिनों से यही समस्या बनी हुई थी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को लोग कई बार मिलकर इस समस्या का हल करने के लिए मांग कर चुके थे, लेकिन बार-बार आश्वासन दिए जा रहे थे। गांव में पीने के पानी की सप्लाई बहुत कम आ रही है। जितना पानी आता है वह भी गंदा आता है। जिसे ना तो लोग न पी रहे हैं और ना ही स्नान कर पा रहे हैं। लोग बाहर से पानी की बोतलें मंगवा कर गुजारा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

निषाद ने कहा कि ऐसी में वैसे ही लोग बीमार पड़ रहे हैं, यदि इसी तरह गंदा पानी आता रहा, तो सैकड़ों लोग बीमार पड़ जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग और एचएसवीपी की होगी। सुभाष निषाद और अंकुश निषाद ने बताया कि लोगों के धरने के बाद प्राधिकरण के एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे और पानी सप्लाई की लाइन को ठीक करवाने में जुट गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह गंदा पानी गांव अभयपुर के लोगों को मिलता रहा, तो लोग अधिकारियों के घरों का घेराव करने में भी कोई देर नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed