{"_id":"625f17aa35ceab02c61d6590","slug":"people-living-within-the-radius-of-20-km-from-nh-toll-plaza-will-get-cheap-passes-panchkula-news-pkl4481440179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वाले लोगों के लिए बनेंगे सस्ते पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वाले लोगों के लिए बनेंगे सस्ते पास
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर पड़ने वाले सभी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे मे रहने वाले लोगों के लिए जल्द सस्ते पास बनेंगे। लोगों की पास सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने 10 किलोमीटर के दायरे को बढ़ाकर 20 किलोमीटर कर दिया है।
यह जानकारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेस वे पर टोल के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों व एनएचएआई अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद दी। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नये नियम के अनुसार सुविधा का लाभ लेने वाले पात्र लोगों के जल्द पास बनाकर दिए जाए।
एनएच टोल प्लाजा क्षेत्र के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए 315 रुपये में पास बनाने का एनएचएआई का नया नियम आया है। यह नियम पहले 5 और फिर 10 किलोमीटर दायरे का हुआ करता था, लेकिन अब इसकी सीमा बढ़ाकर 20 किलोमीटर कर दी गई है।
विज्ञापन
उनके संज्ञान में गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेस वे टोल का विषय आया था। इसे लेकर एनएचएआई अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है, जिसमें एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल हैं। समिति बुधवार को मौके पर जाकर हालात की समीक्षा करेगी।