फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People have faith only in Prime Minister Modi, Congress is a bundle of lies: Naib Saini

जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर ही विश्वास, कांग्रेस झूठ का पुलिंदा : नायब सैनी

Sun, 28 Apr 2024 10:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
People have faith only in Prime Minister Modi, Congress is a bundle of lies: Naib Saini
अंबाला लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हुई विजय संकल्प रैली में बोले सीएम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ एम्स, मेडिकल काॅलेज बनाने पर ध्यान दिया। दूसरी ओर हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार ने ऐसे काम किए, जिनका लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलता रहेगा। सीएम ने कहा कि हरियाणा में सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी ऐसी बनाई, जिससे हर कर्मचारी को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि नई भर्ती में बिना खर्ची और बिना पर्ची नौकरी देने का काम किया गया। इस कारण आज हर गांव में गरीब घर के 50 से 400 तक बच्चे नौकरी में लगे हैं। 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने इतने काम किए हैं कि अब विपक्ष के लोग झूठ बोलकर लोगों को बरगलाकर वोट हथियाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता जानती है कि यह लोग झूठ बोलकर वोट हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ करने के नाम पर वोट तो लिया, लेकिन कर्ज माफ नहीं किया, इस कारण साढ़े चार हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली और 16000 किसानों की जमीन कुर्क हो गई।
नायब सैनी अंबाला लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अनेक बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान करने का काम किया है, जिनमें धारा 370 को खत्म करना,राम मंदिर का निर्माण करना,सीएए लागू करना, बोडो समस्या का समाधान शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला के साथ उनका पुराना नाता है। उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत यहीं से की थी। आज पूरे हरियाणा से एक ही आवाज आ रही है कि अबकी बार- 400 पार। सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा बड़े मार्जिन से जीत दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकालने और लोगों को न्याय देने की बात पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश को तोड़ने और लोगों के साथ अन्याय करने का काम किसी ने किया है तो वह कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को यह बातें करने से पहले अपने पूर्वजों के कार्य देखने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में हमेशा 24 घंटे बिजली देने का वादा करती रही, लेकिन कभी उसने 24 घंटे बिजली देने का काम नहीं किया, भाजपा ने 24 घंटे बिजली देने का काम किया। उन्होंने कहा की बिजली के मामले में देश के 18000 गांव पूरी तरह से अंधेरे में डूबे हुए थे, जहां बिजली नाम की कोई चीज नहीं थी, लेकिन पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन गांवों से अंधेरा मिटाकर यहां बिजली देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5500 करोड़ से किया पंचकूला का विकास : ज्ञानचंद
पंचकूला के विधायक और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के विकास को पंख लगाने का काम किया है। 5500 करोड़ रुपये से क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं। अब से पहले सभी मुख्यमंत्री अपने-अपने क्षेत्र का विकास करते थे, लेकिन भाजपा ने सबका साथ सबका विकास नीति को लागू किया और पूरे हरियाणा का एक समान विकास करवाया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान कार्ड योजना को गरीब लोगों के लिए इलाज के लिए सुखद योजना बताते हुए कहा कि अब गरीब आदमी किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में अपनी इच्छा से इलाज करवा सकता है और उसे अब इलाज के लिए अपनी जमीन बेचने की जरूरत नहीं पड़ती। ज्ञानचंद गुप्ता ने उज्ज्वला योजना, नल से जल योजना का भी जिक्र किया और कहा कि इन योजनाओं के कारण लोगों को काफी लाभ हासिल हुआ है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कोई इस बात को सोच भी नहीं सकता था कि कोई ऐसा सिस्टम भी बन सकता है, जिससे बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरी मिल सके लेकिन मनोहर लाल की सरकार ने इसे सार्थक कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में सड़कों का जाल बिछा है। लतिका शर्मा ने किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, खराब फसलों के मुआवजे का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों के हित में अनेक कदम उठाए हैं और महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed