फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People go to great lengths to solve their problems, but with time they face financial losses

Panchkula News: समस्याओं के समाधान के लिए लोग काटते हैं चक्कर, समय के साथ लगती है आर्थिक चपत

Mon, 18 Nov 2024 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
People go to great lengths to solve their problems, but with time they face financial losses
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम का 11 साल बाद भी एक जगह कार्यालय नहीं बनने से आम जनता को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपनी समस्याओं का निदान करवाने के लिए जहां लोगों का समय बर्बाद होता है, वहीं वाहन से चलने की वजह से पेट्रोल-डीजल भी खर्च होता है। इस प्रकार उनको आर्थिक चपत भी लगती है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि किस काम का कार्यालय कहां है, इसकी जानकारी लोगों को नहीं है। इस प्रकार लोग कभी सेक्टर-14 तो कभी सेक्टर-4 कार्यालय के चक्कर लगाते हैं।
यहां भी काम नहीं बनने पर दूसरे कार्यालयों का रुख करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि पंचकूला नगर निगम कार्यालय आने का मतलब चक्करघिन्नी बनकर रह जाना है। सर्वाधिक परेशानी घग्गर पार के लोगों को होती है। लोगों को कम से कम पांच किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है। नगर निगम के कर्मचारी भी इस व्यवस्था से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम पांच साल से केवल आश्वासन ही दे रहा है।
विज्ञापन


धक्के खाने को हैं मजबूर
नगर निगम ने हाउस टैक्स और आधार कार्ड का काम करवाने के लिए सेक्टर-26 कम्युनिटी सेंटर में एक सेंटर खोला है। सेंटर खोलने के बाद उसमें आधार कार्ड अपडेट होने भी बंद हो गए हैं। इसके बाद जब लोग सेक्टर-4 के दफ्तर गए तो उन्होंने कहा कि आप सेक्टर-1 में एसडीएम ऑफिस के सरल केंद्र जाकर आधार कार्ड अपडेट करवाओ। इस तरह से ऑफिस एक जगह नहीं होने से धक्के खा रहे हैं। -धरम सिंह हीरा, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, सेक्टर -26
विज्ञापन
विज्ञापन



काटने पड़ रहे चक्कर
सेक्टर-20 में अकसर स्ट्रीट लाइट खराब हो जाती है। लाइट खराब होने पर नगर निगम के सेक्टर-14 दफ्तर जाने पर अधिकारी सेक्टर-12ए के दफ्तर भेजते हैं। कई बार जाम भरे रास्ते में आवागमन करने में परेशानी होती है। अधिकारी मीटिंग या दौरे पर गए होते हैं तो काम होने में एक सप्ताह तक का समय लग जाता है। अगर एक दफ्तर हो तो वहां पर सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद एक साथ मिल जाएंगे। इससे काम होने में आसानी होगी। - केके जिंदल, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-20


सफाई में होती है परेशानी
मैं रोड की सफाई के काम को लेकर सेक्टर-14 नगर निगम के दफ्तर गया। इसके बाद मुझे सेक्टर-12ए के दफ्तर भेजा गया। इसके बाद मशीन से रोड साफ कराए गए। कूड़े के ढेर लग गए। इन्हें हटवाने के लिए फिर से सेक्टर-12 गया। जब रोड से कूड़ा उठवाने के काम की सुनवाई नहीं हुई तो फिर सेक्टर-14 में अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद काम हुआ। अगर यह काम एक दफ्तर में होता तो इतने चक्कर नहीं काटने पड़ते। दफ्तर एक जगह नहीं होने से परेशानी हो रही है। -अविनाश मलिक, महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर -20

प्रमाण पत्र नहीं बन रहा
लोगों को अपने प्रमाण पत्र बनवाने होते हैं तो वह पहले सेक्टर-14 नगर निगम के दफ्तर जाते हैं। इसके बाद सेक्टर-4 दफ्तर जाने पर अप्लाई करते हैं। बार-बार ऑफिस के चक्कर काटने से परेशानी होती है। इसलिए इस काम को एक दफ्तर के नीचे करवाना चाहिए। निगम से हमारी मांग है कि इस काम को पूरा करवाएं। -सुनील वशिष्ठ, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए सेक्टर -15

नगर निगम का दफ्तर सेक्टर-3 में बनाया जा रहा है। दफ्तर का फिनिशिंग का काम बकाया है। इसे पूरा करने के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे और इस काम को जल्द पूरा करेंगे। इसके लिए निगम के सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर काम को जल्द कराएंगे। -कुलभूषण गोयल, मेयर, नगर निगम, पंचकूला


शहर के लोगों के कामों को जल्द कराने का प्रयास करेंगे। जल्द ही नगर निगम के दफ्तर में सभी ऑफिसों में होने वाले काम के बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे कि लोगों को काम होने में आसानी हो। इसके अलावा भवन के काम को भी जल्द पूरा कराने का प्रयास करेंगे। - अपराजिता, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed