फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People enjoyed the delicacies at the Saras Mela on the holiday.

Panchkula News: अवकाश के दिन सरस मेले लोगों व्यंजनों का लुत्फ उठाया

Mon, 10 Nov 2025 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
People enjoyed the delicacies at the Saras Mela on the holiday.

विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला में चल रहे सरस मेले के तीसरे दिन रविवार को अवकाश के कारण भारी भीड़ उमड़ी। मेला इस बार रंगों, स्वाद और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम बन गया। चंडीगढ़, मोहाली और हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे। खचाखच भरे ग्राउंड में हर तरफ उल्लास और उमंग का माहौल देखने को मिला।
मेले का सबसे बड़ा आकर्षण भव्य फूड कोर्ट रहा जहां उत्तर और पश्चिम भारत के पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू वातावरण में फैली हुई थी। पंजाब के मक्के की रोटी और सरसों का साग, हरियाणा की बाजरे की खिचड़ी और मठरी, राजस्थान का दाल-बाटी-चूरमा और गट्टे की सब्जी, महाराष्ट्र की पाव भाजी और मिसल पाव, हिमाचल के सिड्डू और चना मदरा जैसे व्यंजन लोगों का ध्यान खींच रहे थे। हर स्टॉल अपने राज्य की संस्कृति, परंपरा और स्वाद की अनोखी झलक पेश कर रहा था।
विज्ञापन


यादगार पल कैमरों में कैद किए
भोजन प्रेमियों ने परिवार और दोस्तों संग विविध व्यंजनों का लुत्फ उठाया और यादगार पल कैमरों में कैद किए। फूड कोर्ट के अलावा मेले में ग्रामीण हस्तशिल्प, हैंडलूम, जैविक उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, पारंपरिक आभूषण और महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भी खूब आकर्षण का केंद्र बने। महिलाएं और स्वयं सहायता समूह अपनी कला और मेहनत को नए मंच पर प्रदर्शित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस मेला आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित कर रहा
सरस मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम है बल्कि ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित भी कर रहा है। यह मंच गांवों के हुनर को शहर तक पहुंचाने का माध्यम बन गया है। हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से आयोजित मेला पंचकूला के नागरिकों के लिए हर साल की तरह इस बार भी उत्सव, संस्कृति और स्वाद का संगम लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed