फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People buying dry fruit sweets and dry fruits

सूखे मेवे की मिठाई और ड्राई फ्रूट्स खरीद रहे लोग

Tue, 18 Oct 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
People buying dry fruit sweets and dry fruits
पंचकूला। इस बार दिवाली मिठाई विक्रेताओं के लिए भी अच्छी साबित होगी। जिस तरह अभी से दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं, उससे लगता है कि लोग मिठाई और ड्राई फ्रूट्स की जमकर खरीदारी करेंगे। इससे मिठाई विक्रेताओं में खुशी है। उन्होंने ग्राहकों के लिए आकर्षक पैकिंग भी तैयार की है। दो साल तक कोरोना काल रहने के कारण लोग दिवाली नहीं मना पाए। इस बार लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मिठाई की दुकानों पर अभी से भीड़ लग रही है। मिठाई और ड्राई फ्रूट्स के अलावा लोग चॉकलेट भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं दाम
मिठाई 800 से 1000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
ड्राईफ्रूट की पैकिंग 650 से 2500 रुपये तक बिक रहे हैं।
चॉकलेट की पैकिंग 350 से 2200 रुपये तक बिक रहे हैं।
सेक्टर-11 स्थित सिंधी स्वीट के मैनेजर गुलशन ने बताया कि काफी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। मिठाई और सूखे मेवे दोनों ही खरीदने में लोग रुचि दिखा रहे हैं। मिठाई में भी सूखे मेवे से बनी मिठाइयों को तरजीह दी जा रही है। इस बार कारोबार ठीक होने का अनुमान है।
विज्ञापन

सेक्टर-11 स्थित अनुपम स्वीट्स के मालिक निखिल ने बताया कि कंपनियों की तरफ से मिक्स मिठाइयों की मांग ज्यादा आ रही है। ड्राई फ्रूटस और चॉकलेट की पैकिंग की डिमांड भी है। ड्राई फ्रूटस की मांग भी काफी ज्यादा की जा रही है। ग्राहक इस बार मिठाई खरीदने में कोई कंजूसी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-8 स्थित गोपाल स्वीट्स के सीनियर मैनेजर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि करवाचौथ पर भी काम कम रहा और दिवाली पर भी ग्राहकों की संख्या ज्यादा होती नहीं दिख रही। दुकान में पहुंचने वाले ग्राहक मिठाई और सूखे मेवे को ज्यादा तरजीह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed