फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pensioner Seva Mela to be organised for three days in district treasury offices

Panchkula News: जिला खजाना कार्यालयों में तीन दिन लगेगा पेंशनर सेवा मेला

Wed, 12 Nov 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pensioner Seva Mela to be organised for three days in district treasury offices
चंडीगढ़। पंजाब के सभी जिला खजाना कार्यालयों में 13 से 15 नवंबर तक पेंशनर सेवा मेला आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य राज्य सरकार के सभी पेंशनरों को आवश्यक ई-केवाईसी प्रक्रिया से संबंधित सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे हाल ही में लॉन्च किए गए पेंशनर सेवा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकें।
विज्ञापन

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार ने 3 नवंबर को सभी पेंशन संबंधी सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। पेंशनरों के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। उन्होंने सभी पेंशनरों से अपील की कि वे अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करवाने और सहज डिजिटल पेंशन सेवाओं का लाभ लेने के लिए मेले के दौरान अपने निकटतम जिला खजाना कार्यालयों में पहुंचें।
विज्ञापन

यह पोर्टल https://pensionersewa.punjab.gov.in पर उपलब्ध है और इसके माध्यम से प्रारंभिक चरण में पेंशनरों को छह मुख्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इन सेवाओं में जीवन प्रमाण मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाना, पेंशन को पारिवारिक पेंशन में बदलने के लिए आवेदन देना, लीव ट्रैवल कंसेशन के लिए आवेदन करना, पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करवाना और पेंशनरों के व्यक्तिगत विवरण को अपडेट या बदलना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने स्पष्ट किया कि इन सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया सरल और उपयोग में आसान है। पेंशनर पोर्टल पर उपलब्ध आधार प्रमाणीकरण सुविधा के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी कर अपने आप को पेंशनर सेवा पोर्टल पर पंजीकृत कर सकते हैं। एक बार पंजीकरण पूरा होने के बाद वे अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप का उपयोग करके पोर्टल पर अपने लॉगिन आईडी से घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed