{"_id":"62bdf7b73c34bf0cb638c048","slug":"pcr-tire-burst-while-chasing-a-car-death-of-asi-pkl-office-news-pkl4552304177","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कार का पीछा करते पीसीआर का टायर फटा, एएसआई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कार का पीछा करते पीसीआर का टायर फटा, एएसआई की मौत
विज्ञापन
पंचकूला। वीरवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार का पीछा करते समय पीसीआर का टायर फट गया। इसके बाद पीसीआर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पीसीआर में मौजूद इंचार्ज एएसआई रामगोपाल की हादसे में मौत हो गई। सूचना पाकर सेक्टर-21 चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पीसीआर लेकर चौकी पहुंचे।
चश्मदीदों ने बताया कि वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पीसीआर दो में मौजूद एएसआई रामगोपाल और चालक जगमाल सिंह सेक्टर-21 की तरफ से एक कार का पीछा कर पंजाब के एरिया पीरमुच्छला की तरफ पहुंच गए। इसी दौरान टायर फटने से पीसीआर डिवाइडर से टकरा कर तीन बार पलटी खा गई। इसमें एएसआई रामगोपाल बुरी तरह घायल हो गए। उनको तुरंत दूसरी पीसीआर से सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने घायल एएसआई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पीसीआर नंबर दो गश्त कर रही थी। उसी दौरान पीसीआर का लेफ्ट साइड का टायर फट गया और पीसीआर पलट गई। इसके चलते एएसआई बुरी तरह जख्मी हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। - सुरेंद्र, एसीपी