फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Patwari caught red-handed taking bribe of Rs 5,000 in lieu of transfer of land

Panchkula News: जमीन का इंतकाल करने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों पकड़ा

Wed, 26 Apr 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Patwari caught red-handed taking bribe of Rs 5,000 in lieu of transfer of land
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। रायपुररानी तहसील में पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। टीम को आरोपी के पास से दो हजार के दो नोट और 500 के दो नोट बरामद हुए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पानी में हाथ डालने पर रंग लाल हो गया। इसके बाद पटवारी के खिलाफ पंचकूला एंटी करप्शन थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पटवारी से टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। बुधवार को आरोपी पटवारी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

नारायणगढ़ निवासी शेर सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उन्हें साढ़े सात मरले जमीन का इंतकाल करवाना था। इंतकाल के लिए उन्होंने पांच माह पहले ही रायपुररानी तहसील में आवेदन दिया था। तहसील के अधिकारी ने पटवारी नरेंद्र कुमार को इंतकाल के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके आरोपी शिकायतकर्ता काे इंतकाल के लिए बार-बार तहसील के चक्कर लगवा रहा था। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने कुछ दिन पहले ही इंतकाल के नाम पर रायपुररानी तहसील के पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। साथ ही उन्होंने एसीबी की टीम को उसकी रिकॉर्डिंग भी दी।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार को टीम ने रिश्वत मांगने वाले पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। मंगलवार की सुबह शिकायतकर्ता ने पटवारी को फोन कर मिलने का समय और जगह रायपुररानी तहसील परिसर बताया। इसके बाद एसीबी की टीम ने नोट पर केमिकल लगाकर शिकायतकर्ता को दिया। उसके बाद शिकायतकर्ता रायपुररानी तहसील में जाकर पटवारी से मिला और उसे जैसे ही उसने पांच हजार रुपये दिए पास ही मौजूद टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed