फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Patients will get Ayurvedic telemedicine facility

मरीजों को आयुर्वेदिक टेलीमेडिसिन सुविधा मिलेगी

Fri, 07 May 2021 12:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Patients will get Ayurvedic telemedicine facility
चंडीगढ़ । कोरोना की तीसरी लहर के संकेतों पर हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। मरीजों को आयुर्वेदिक टेलीमेडिसिन सुविधा मिलेगी। कोई भी व्यक्ति 1075 पर फोन कर आयुर्वेदिक चिकित्सकों से परामर्श ले सकेगा। केंद्र की मदद से 60 नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए जा रहे हैं। यह जानकारी वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर के अनुसार हरियाणा में 15 मई तक पीक आएगा। कोरोना में आयुर्वेदिक दवाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन दवाइयों के प्रभाव को देखते हुए टेलीमेडिसिन सुविधा प्रदान की है। इसके लिए कॉल सेंटर बनाया गया है, जहां वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक सुबह 8 से रात्रि 10 बजे तक परामर्श देंगे।
विज्ञापन

विज ने कहा कि केंद्र की मदद से 60 नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसके लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सिविल काम देखने के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द इन प्लांट को शुरू किया जा सके। वहीं डीआरडीओ व हाइट्स कंपनी को आदेश दिए हैं कि वे बिना किसी देरी के ऑक्सीजन प्लांट लगाएं। निजी अस्पताल अगर ऑक्सीजन सिलिंडर प्लांट नहीं लगाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने साफ किया कि एंबुलेंस चालक ज्यादा रेट चार्ज नहीं कर सकेंगे। अगर कोई भी दवाई के ज्यादा पैसे लेगा, कोई भी अस्पताल ज्यादा चार्ज करेगा, आपदा के समय में मुनाफाखोरी करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। इसके लिए एक हेल्पलाइन बना दी है, जिसकी निगरानी खुद डीजीपी करेंगे। विज ने कहा कि 18001801314 नंबर पर कोई भी फोन कर कालाबाजारी की सूचना दे सकता है, उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed