{"_id":"66ccf4e608f292513200bb97","slug":"patients-and-attendants-will-be-examined-security-will-be-increased-at-all-health-centers-including-civil-hospital-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-10205-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मरीजों और तीमारदारों की होगी जांच, सिविल अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मरीजों और तीमारदारों की होगी जांच, सिविल अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
विज्ञापन
डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सिविल अस्पताल, अर्बन हेल्थ सेंटर और स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे मेटल डिटेक्टर, बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कोलकाता कांड जैसी वारदात से बचने के लिए प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सिविल अस्पताल, अर्बन हेल्थ और स्वास्थ्य केंद्रों की सुरक्षा बढ़ाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पतालों की सीएमओ और पीएमओ को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पत्र जारी किया है। पत्र में सभी स्वास्थ्य केंद्रों की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने को कहा गया है। इसी संदर्भ में सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी, सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार के अलावा डिप्टी सीएमओ सहित अन्य ने बैठक में मंथन किया। बैठक में सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इमरजेंसी के गेट सहित अस्पताल के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाने की योजना बनाई गई है।
बैठक में मरीज और तीमारदार हथियार लेकर अस्पताल न आएं इसके लिए मेटल डिटेक्टर लगाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा जांच के लिए हैंड मेटल डिटेक्टर भी रखने का प्रस्ताव है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच केंद्र के बगल का गेट, इमरजेंसी का हार्ट केंद्र के पास वाला खुला गेट और ऑर्थोपेडिक्स गेट से बाहर निकलने वाले रास्ते पर मेटल और हैंड डिटेक्टर के साथ सिक्योरिटी गार्ड को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा कालका के सीएचसी, पिंजौर के पॉलीक्लीनिक, मोरनी और रायपुररानी के स्वास्थ्य केंद्रों पर कैमरों की संख्या और मेटल डिटेक्टर लगाया जाना है। इसके साथ ही इन केंद्रों में अन्य खुले रास्तों को बंद किया जाएगा। ओपीडी के समय के बाद एक गेट ही खुला रखा जाएगा।
सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी
डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अस्पताल के पॉलीक्लीनिक, अर्बन हेल्थ सेंटर के सभी क्षेत्रों को कैमरों की नजर में लाया जाएगा। इसके लिए करीब सौ से अधिक कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रपोजल बनाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल की सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर को प्रवेश और निकास गेट पर लगाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर तैयारी की जा रही है। इसका एस्टीमेट तैयार कर जल्द स्वास्थ्य विभाग को भेजा जाएगा। -डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
राज्य के सभी सिविल अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर पत्र जारी किया गया है। अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर जो भी जरूरी डिमांड है, उसका एस्टीमेट बनाकर भेजें। जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी उपकरणों का बजट जारी किया जाएगा। -जेएस पूनिया, निदेशक, हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं