फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Path cleared for revenue-related work after 12 days; crowds throng tehsils.

Panchkula News: 12 दिन बाद खुले राजस्व कार्यों के रास्ते, तहसीलों में उमड़ी भीड़

Wed, 02 Sep 2026 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for revenue-related work after 12 days; crowds throng tehsils.
फर्द और इंतकाल का काम शुरू होते ही राहत, सेक्टर-1 तहसील में 20 रजिस्ट्रियांकालका, मोरनी और बरवाला में भी पहुंचे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पटवारियों और कानूनगो की 12 दिन चली हड़ताल खत्म होने के बाद मंगलवार से राजस्व कार्यालयों में फर्द, इंतकाल समेत अन्य लंबित कार्य शुरू हो गए। कामकाज बहाल होते ही सेक्टर-1 स्थित तहसील कार्यालय सहित जिले के अन्य राजस्व कार्यालयों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लंबे समय से रुके जरूरी काम शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। सेक्टर-1 तहसील कार्यालय में मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां हुईं। हालांकि रजिस्ट्रियों का काम हड़ताल के दौरान भी पूरी तरह बंद नहीं था।

फर्द और इंतकाल के लिए सबसे ज्यादा भीड़
मंगलवार सुबह से ही लोग फर्द निकलवाने और इंतकाल दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचने लगे। कर्मचारियों ने लंबित मामलों का निपटारा शुरू किया। पिछले 12 दिनों में राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित रहने से लोगों को जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़े थे।
विज्ञापन


कालका, मोरनी और बरवाला में भी बढ़ी आवाजाही
हड़ताल खत्म होने का असर कालका, मोरनी और बरवाला के राजस्व कार्यालयों में भी दिखाई दिया। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग फर्द, इंतकाल और अन्य लंबित कार्य कराने पहुंचे। लोगों ने कहा कि जरूरी काम रुकने से उन्हें काफी परेशानी हुई। अब लंबित कार्यों के जल्द निपटारे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हड़ताल के कारण लंबित राजस्व संबंधी कार्य अब प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। पटवारियों और कानूनगो को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को परेशानी न हो और उनके काम जल्द पूरे किए जाएं।
सुरेश कुमार, तहसीलदार, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed