फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Passengers should pay attention... 48 trains including Shatabdi will run from another platform from today

Panchkula News: यात्रीगण ध्यान दें... शताब्दी समेत 48 ट्रेनें आज से दूसरे प्लेटफॉर्म से चलेंगी

Fri, 12 Jul 2024 04:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Passengers should pay attention... 48 trains including Shatabdi will run from another platform from today
कुछ ट्रेनों को अंबाला और मोहाली तक शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
विज्ञापन

चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 09 अगस्त तक अंबाला से चलेगी

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली। यात्रीगण कृपया ध्यान दें... चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर-1 शुक्रवार (12 जुलाई) से 9 अगस्त तक निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा। ऐसे में प्लेटफॉर्म नंबर-1 से चलने वालीं तीन शताब्दी एक्सप्रेस, एक वंदे भारत समेत 48 ट्रेनों का संचालन स्लॉट के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर-2, 4, 5 और 6 से किया जाएगा।
यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों का रूट बदला है जबकि कुछ ट्रेनों को चंडीगढ़ की जगह अंबाला और मोहाली से चलाने का फैसला किया है। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15011) आठ अगस्त तक अंबाला कैंट से चलेगी। इसे अंबाला कैंट से चंडीगढ़ के बीच निरस्त कर दिया गया है। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15012) 12 जुलाई से नौ अगस्त तक चंडीगढ़ की जगह अंबाला कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15531) 14, 21, 28 जुलाई और चार अगस्त को डायवर्ट कर अंबाला कैंट, सरहिंद, सानेहवाल के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ स्टेशन नहीं आएगी। अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15532) 15, 22, 29 जुलाई व पांच अगस्त को सानेहवाल, सरहिंद, अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन भी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन नहीं आएगी। फिरोजपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12 जुलाई से 9 अगस्त तक मोहाली के साहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन स्टेशन से चलेगी। रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15, 22, 29 जुलाई व 5 अगस्त को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बजाय अंबाला कैंट से चलेगी। चंडीगढ़ साप्ताहिक एसएफ एक्सप्रेस और अमृतसर एसएफ एक्सप्रेस (अप-डाउन) को 12 जुलाई से 9 अगस्त तक खरड़ से अमृतसर के बीच चलाया जाएगा। यह ट्रेन केवल सोमवार और शुक्रवार को चंडीगढ़ के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ की जगह पंचकूला साइड से स्टेशन पर प्रवेश करें यात्री
रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) एक माह तक के समय में प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर 80 बाय 72 फीट का कॉनकोर्स बनाएगा। इस दौरान चंडीगढ़ के यात्रियों को पंचकूला साइड से रेलवे स्टेशन में प्रवेश करना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा। यात्री आसानी से पंचकूला साइड की पार्किंग से प्लेटफॉर्म नंबर-2, 4, 5 और 6 तक एस्केलेटर, लिफ्ट व सीढ़ियों से पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड में 14 हजार वर्ग मीटर में पार्किंग तैयार की गई है। पंचकूला की तरफ पार्किंग बड़ी है। आरएलडीए की तरफ से पार्किंग एरिया में दो और चार पहिया वाहनों सहित ऑटो, कॉमर्शियल वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। यह जानकारी अंबाला डिविजन के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने दी है।

देखें किस प्लेटफॉर्म से कौन सी ट्रेन चलेगी
प्लेटफॉर्म नंबर-2 : कालका नई दिल्ली शताब्दी, नई दिल्ली कालका शताब्दी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, इंदौर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस, अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस, अंबाला कैंट-अंब अंदौरा, भिवानी-कालका, दौलतपुर चौक-अंबाला कैंट एक्सप्रेस, श्रीनगर-शिरडी-कालका एक्सप्रेस, नंगल डैम अंबाला, कालका-अंबाला, अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस, अंब अंदौरा-न्यू दिल्ली एक्सप्रेस (मंगलवार)।

प्लेटफॉर्म नंबर-3 : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस, चंडीगढ़ नई दिल्ली शताब्दी, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस, आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस, साबरमती-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस, टाटा नगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस।
प्लेटफॉर्म नंबर-4 : लाल कुंआ-अमृतसर एक्सप्रेस, हजूर साहिब नांदेड़-अंब अंदौरा (बुधवार)।
प्लेटफॉर्म नंबर-6 चंडीगढ़-अजमेर-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस, अजमेर चंडीगढ़ एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed