फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pargat Singh distributed an amount of 11.80 crores to the players and coaches

परगट सिंह ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 11.80 करोड़ की राशि बांटी

Thu, 16 Dec 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pargat Singh distributed an amount of 11.80 crores to the players and coaches
चंडीगढ़। राष्ट्रीय बजट का 10 से 15 प्रतिशत युवाओं खास तौर पर खिलाड़ियों पर खर्च करने पर जोर देते हुए पंजाब के खेल मंत्री परगट सिंह ने कहा कि मानव संसाधन पर पैसा खर्च करने से आपको स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती। यहां मैगसीपा में पंजाब के 3309 खिलाड़ियों और 10 प्रशिक्षकों को कुल 11.80 करोड़ रुपये की राशि सौंपने के मौके पर परगट सिंह ने कहा कि चीन ने मानव संसाधनों के विकास पर खर्च किया। इस कारण वहां के लोगों की पिछले दशकों के दौरान औसतन लंबाई 2.5 इंच बढ़ी है।
विज्ञापन

पंजाब की खेल नीति में जरूरत के मुताबिक बदलाव करने की बात कहते हुए परगट सिंह ने कहा कि इस नीति को समय के अनुकूल बनाया जा रहा है। पंजाब के शारीरिक शिक्षा अध्यापकों को दक्षिणी अफ्रीका के प्रशिक्षकों से ट्रेनिंग दिलाने की बात कहते हुए परगट सिंह ने कहा कि विदेशी प्रशिक्षकों की महारत का लाभ लेने की जरूरत है। शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग मिलकर खेलों में नई पीढ़ी तैयार करेंगे।
विज्ञापन

खेल विभाग के डायरेक्टर परमिंदर पाल सिंह संधू ने कहा कि 11.80 करोड़ रुपये की राशि में से 3309 खिलाड़ियों को 9.37 करोड़ और 10 प्रशिक्षकों को 2.43 करोड़ दिए गए। इनमें 1298 खिलाड़ियों को वर्ष 2018-19 के लिए 4.84 करोड़ रुपये और 2011 खिलाड़ियों को 4.49 करोड़ रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को मिली राशि
परगट सिंह ने सांकेतिक तौर पर 10 प्रशिक्षकों और 14 खिलाड़ियों को चेक सौंपे, जबकि बाकी सभी खिलाड़ियों के खातों में डीबीटी द्वारा राशि डाल दी गई। 10 प्रशिक्षकों में से द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महेंद्र सिंह ढिल्लों और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सुखदेव सिंह पन्नू को 40-40 लाख रुपये, बैडमिंटन प्रशिक्षक विजयदीप सिंह को 30 लाख रुपये, ओलंपियन वेट लिफ्टिंग प्रशिक्षक संदीप कुमार को 28 लाख रुपये, बैडमिंटन प्रशिक्षक सुरेश कुमार और एथलेटिक्स प्रशिक्षक हरमिंदर पाल सिंह को 20-20 लाख रुपये, हॉकी प्रशिक्षक अवतार सिंह, गुरदेव सिंह और युधविंदर सिंह को 16.66-16.66 लाख रुपये और एथलेटिक्स प्रशिक्षक जसपाल सिंह को 16 लाख रुपये दिए गए।

14 खिलाड़ियों में से ओलंपिक निशानेबाज अंजुम मोदगिल को 1.12 करोड़ रुपये, अर्जुन पुरस्कार विजेता निशानेबाज गुरप्रीत सिंह को 61 लाख रुपये, बैडमिंटन खिलाड़ी कपिला ने 15 लाख रुपये, तलवारबाजी की महिला खिलाड़ी जगमीत कौर को 7 लाख रुपये, ईना अरोड़ा को 6.57 लाख रुपये, वरिंदर सिंह को 5.30 लाख रुपये, कोमलप्रीत शुक्ला, अनुष्का, एथलीट नवजीत कौर ढिल्लों, एथलीट किरपाल सिंह, जूडो खिलाड़ी जसलीन सिंह सैनी, कबड्डी महिला खिलाड़ी हरविंदर कौर और वॉलीबाल खिलाड़ी रणजीत सिंह को 5-5 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed