फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Parents protested for the fifth time on Monday against the increase in school fees

Panchkula News: स्कूल फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों ने सोमवार को पांचवीं बार किया प्रदर्शन

Mon, 21 Apr 2025 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 21 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Parents protested for the fifth time on Monday against the increase in school fees
प्राइवेट स्कूल के बाहर अभिभावक प्रदर्शन करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामगढ़। वार्ड नंबर 20 के गांव कोट के निजी स्कूल की ओर से मनमाने तरीके से फीस बढ़ोतरी किए जाने के खिलाफ अभिभावकों और बच्चों ने एक बार फिर प्रर्दशन किया।
अभिभावकों ने सोमवार को पांचवीं बार स्कूल के गेट के बाहर विरोध जताया। बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि श्री अद्वैत स्वरूप हीरा पुरी परमज्ञान ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनमानी कर रहा है। इसके खिलाफ वे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व डीसी मोनिका गुप्ता पंचकूला से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सरकार व विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्कूल प्रबंधन फीस कम न करने पर अड़ा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। इस मौके पर राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, साेहन सिंह, विक्रम, सीतारात, मनेहन लाल, सलीम, तरुण व रामकुमार सहित कई अभिभावक मौजूद थे। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर बेवजह अधिक फीस थोप रहा है। अभिभावकों ने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्र के हैं और किसी तरह गुजारा करते हैं। उनकी क्षमता इतनी फीस देने की नहीं है कि वे स्कूल की बढ़ाई गई फीस वहन कर सकें।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने कहा कि जब तक स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं होती वह अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। वह इस गर्मी में बच्चों के साथ प्रदर्शन करने को मजबूर हैं और अफसर एसी के कमरों में बैठे नजारा देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed