फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Paragliding started again in Tikkartal of Morni, tourists will be able to experience the thrill

Panchkula News: मोरनी के टिक्करताल में फिर शुरू हुई पैराग्लाइडिंग, पर्यटक देख सकेंगे रोमांच

Mon, 07 Jul 2025 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Paragliding started again in Tikkartal of Morni, tourists will be able to experience the thrill
मोरनी। पंचकूला जिले के पर्यटक स्थल मोरनी हिल्स के प्रसिद्ध टिक्करताल में रविवार को एक बार फिर एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों की वापसी हो गई है। इसमें पैराग्लाइडिंग, पैरामोटर और हॉट एयर बैलून जैसी तीन प्रमुख साहसिक गतिविधियों का औपचारिक शुभारंभ कालका विधानसभा क्षेत्र की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने किया। उन्होंने इन रोमांचकारी गतिविधियों को विधिवत हरी झंडी दिखाकर शुरू किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि मोरनी जैसे प्राकृतिक और खूबसूरत हिल स्टेशन पर इस तरह की गतिविधियों से न केवल पर्यटकों को आकर्षण मिलेगा, बल्कि यहां के पर्यटन व्यवसाय को भी नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पंजाब के पटियाला, रोपड़ जैसे जिलों से लोग हिमाचल प्रदेश के बजाय मोरनी में ही रोमांचक पैराग्लाइडिंग उड़ानों का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मोरनी में पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों के फिर से शुरू होने से न केवल स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि मोरनी को नशा मुक्त और युवाओं के लिए प्रेरणादायक स्थान के रूप में भी विकसित करेगा। इस अवसर पर भाजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, युवा भाजपा नेता सुमित सिंगला, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, सरपंच और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि मोरनी की घाटियों में एक बार फिर से उड़ानें भरते पैराग्लाइडर्स और आसमान में तैरते हॉट एयर बैलून पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक कदम

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। प्रशिक्षित पायलटों की टीम इन गतिविधियों का संचालन करेगी और हेलमेट, बेल्ट, वॉकी-टॉकी जैसे उपकरणों से सुसज्जित होंगे। भविष्य में इन गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने की योजना है, जिससे स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जा सकें।




पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

टिक्करताल में शुरू हुई इन साहसिक गतिविधियों से मोरनी हिल्स को उत्तर भारत का एक प्रमुख एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से जहां एक ओर राज्य सरकार की पर्यटन नीति को बल मिलेगा, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक विकास और आधारभूत ढांचे को भी गति मिलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इसी तरह के रोमांच खेलों का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed