फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Paragliding and parasailing did not start even after inauguration

उद्घाटन के बाद भी नहीं शुरू हुई पैराग्लाइडिंग और पैरासैलिंग

Tue, 31 Aug 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Paragliding and parasailing did not start even after inauguration
मोरनी। हरियाणा के मुख्यमंत्री की ओर से मोरनी में शुरू की गई एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों को लेकर पर्यटक काफी उत्साहित हैं। लगातार सैलानियों की संख्या क्षेत्र में बढ़ रही है। पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने के लिए सैलानी दूर-दूर से मोरनी पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां पर आकर उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। जून माह में हुए उद्घाटन के बाद आज तक पैराग्लाइडिंग और पैरासैलिंग शुरू नहीं हो सकी है। रविवार को हरियाणा समेत कई जगहों से पर्यटक पहुंचे थे।
विज्ञापन

सुनील कुमार जोकि एक प्राईवेट कंपनी में जीएम के पद पर कार्यरत हैं ने बताया कि वह अपनी कंपनी के 20 सदस्यों के साथ मोरनी घूमने पहली बार आए थे। यहां का मौसम और साफ सुथरा माहौल देख दिल खुश हुआ, लेकिन जिस मनोरंजन के लिए उन्होंने मोरनी का चयन किया था, वह अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि वह पैराग्लाइडिंग और पैरासैलिंग को लेकर यहां पर पहुंचे थे, लेकिन वह यहां पर शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने सीएम से इलाके में पैराग्लाइडिंग जल्द शुरू करवाने की मांग की है। इसके साथ एडवेंचर पार्क के सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

एक माह में शुरू होने की संभावनाएं
इलाके के मुख्य पर्यटन स्थल टिक्कर ताल में अगले एक माह में पैराग्लाइडिंग और पैरासैलिंग व ताल में मोटर बोट जेट स्की शुरू होने संभावना जताई जा रही है। हालांकि टिक्करताल में इन्हें लेकर जमीनी स्तर पर कोई खास तैयारियां नहीं चल रही है। अब देखना होगा कि आने वाल एक माह के भीतर यह गतिविधियां शुरू हो पाती हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed