फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pankaj Gupta appointed director of NTPC

Panchkula News: पंकज गुप्ता एनटीपीसी के निदेशक नियुक्त

Sat, 17 May 2025 06:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 17 May 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Gupta appointed director of NTPC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज गुप्ता को एनटीपीसी लिमिटेड का निदेशक नियुक्त किया गया है। एनटीपीसी भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनी एवं भारत सरकार के नवरत्नों में से एक सार्वजनिक उपक्रम है। पंकज गुप्ता पंकज मानवी एंड एसोसिएट्स के संस्थापक और प्रबंध साझेदार हैं, जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों से लेकर भारतीय उद्योग समूहों तक को सेवाएं प्रदान करती है, जिसका मुख्यालय सेक्टर 16, पंचकूला में है। पंकज गुप्ता का वित्त, कराधान और कॉर्पोरेट सलाहकार सेवाओं में अच्छा अनुभव है। भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल ने पंकज गुप्ता को एनटीपीसी लिमिटेड का निदेशक नियुक्त किये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय का धन्यवाद किया है। अजय मित्तल ने कहा कि यह नियुक्ति पंकज गुप्ता की काबिलियत और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। गौरतलब है, पंकज गुप्ता भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में 2014 से सक्रिय हैं साथ ही कई सामाजिक ट्रस्टों से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed