फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panic of thieves: Locks of four shops in Sector-6 cracked, thief entered the house with a knife in Sector-15

चोरों का आतंक : सेक्टर-6 में चार दुकानों के ताले चटकाए, सेक्टर-15 में चाकू लेकर घर में घुसा चोर

Sat, 18 Feb 2023 06:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Panic of thieves: Locks of four shops in Sector-6 cracked, thief entered the house with a knife in Sector-15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। बंद मकानों से लेकर दुकानों के ताले टूटने की वारदातें लगातार हो रही हैं। शुक्रवार की अल सुबह सेक्टर-6 मार्केट में चोरों ने चार दुकानों के शटर के ताले चटका कर चोरी करने की कोशिश की। पीड़ित दुकानदारों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए सेक्टर-7 थाने में शिकायत दी है। इसके अलावा सेक्टर-15 में चोर चाकू लेकर घर में घुस गया। पुलिस केवल एफआईआर और सीसीटीवी फुटेज खंगालने तक सीमित हैं। पिछले 15 दिनों में पंचकूला में 10 चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन अबतक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा है। इसके चलते चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे चाकू लेकर घर में घुसते हैं। घर से कैश लेकर फरार हो जाते हैं, पुलिस हाथ मलती रह जाती है।

आधे घंटे में चार दुकानों के टूटे ताले
सेक्टर-6 के मार्केट में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे दो चोर बाइक से चोरी करने पहुंचे थे। दोनों ने अपने चेहरे रूमाल से ढके थे। एक चोर बाइक पर बैठा रहा और दूसरे चोर ने लोहे की रॉड लेकर आधे घंटे में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन सेंटर लॉक के चलते चोरी नहीं कर पाए। बता दें 11 फरवरी को एक दुकान का ताला तोड़कर चोर 20 हजार रुपये कैश और सिगरेट के पैकेट चोरी कर ले गए थे। शुक्रवार को दोबारा उसी दुकान में चोरी करने की कोशिश की। सेक्टर-7 पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, अमनदीप पिंजौर निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनकी सेक्टर-6 बूथ मार्केट चाय लवर्स के नाम से दुकान है। वीरवार की शाम को वे अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वे दुकान पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी दुकान के शटर पर लगा ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई है। दूसरा ताला न टूटने की वजह से चोर दुकान में घुस नहीं सके। इसके बाद उन्हें पता चला कि साथ वाली दवाई की दुकान और वीटा बूथ का भी ताला तोड़ने की कोशिश की गई है। चोरों ने एक और दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने कोशिश की। सूचना पाकर सेक्टर-7 पुलिस के एसएचओ हरीराम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन


सेक्टर-15 में चाकू लेकर घर में घुसा चोर
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-15 निवासी प्रशांत अग्रवाल ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात को करीब साढ़े तीन बजे एक अज्ञात चोर उनके घर में घुसा और एक मोबाइल फोन, पाॅवर बैंक व 15 हजार रुपये कैश चोरी कर ले जा रहा था। उसी दौरान उनकी पत्नी की आंख खुल गई। उन्होंने चोर को देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर चोर पिछले दरवाजे से बाहर भाग गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो एक नौजवान लड़का अपने हाथ में चाकू लेकर उनके घर में घुसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पिछले 15 दिनों में हुई चोरियां
- सेक्टर-21 स्थित रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से ज्वेलरी व 2.5 लाख रुपये चोरी। 5 फरवरी को सेक्टर-5 थाना में किया गया मामला दर्ज
-7 फरवरी को सेक्टर-21 स्थित घर से चाबी चोरी करने के बाद चोरी की कार, सेक्टर-5 थाना में मामला दर्ज
-9 फरवरी को सेक्टर-10 स्थित बंद घर से ज्वेलरी व 10 हजार कैश चोरी, सेक्टर-5 थाना में मामला दर्ज
-11 फरवरी को सेक्टर-6 मार्केट स्थित जनरल स्टोर का ताला तोड़कर चोर 20 हजार रुपये कैश व सिगरेट के पैकेट चोरी कर हुए फरार,
-14 फरवरी को सेक्टर-17 स्थित वीटा बूथ का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये चोरी, सेक्टर-20 थाना में मामला दर्ज
- सेक्टर-10 स्थित घर से नलके और शावर चोरी, 14 फरवरी को सेक्टर-5 थाना में मामला दर्ज
-सेक्टर-16 स्थित एनजीओ ऑफिस से दो एसी चोरी, 15 फरवरी को सेक्टर-14 थाना में मामला दर्ज
-सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल से एसी की पाइप चोरी, 15 फरवरी को सेक्टर-7 थाना में मामला दर्ज
-16 फरवरी को सेक्टर-15 स्थित घर से मोबाइल फोन व 15 हजार रुपये कैश चोरी, सेक्टर-14 थाना में मामला दर्ज


ऐसे करें बचाव
- दुकान को बंद करते समय हमेशा सेेंटर लॉक जरूर लगाएं
- जब आप घर को ताला लगाकर शहर से बाहर जा रहे हों तो संबंधित पुलिस चौकी या थाने में सूचना दें।
- जितने दिन के लिए घर से बाहर जाना है, उतने दिन के लिए अखबार बंद करा दें।
- बाहर जाते समय ताला हमेशा भीतर की तरफ से लगाए और हो सके तो इंटर लॉकिंग का इस्तेमाल करें।
- कीमती सामान व ज्वेलरी घर में न रखकर बैंक के लॉकर में रखें।
- हो सके तो बाहर जाते समय एक ऐसे कमरे की लाइट जरूर जला दें जिससे घर के बाहर रोशनी दिखाई दे और किसी को शक न हो कि आप घर से बाहर है
-काम वाली को अपने बाहर जाने की योजना के बारे में न बताएं
-नौकर, ड्राइवर व अन्य कर्मचारियों का पुलिस से सत्यापन जरूर कराएं
-बाहर जाने से पहले पड़ोसियों को जानकारी जरूर दें।
-अगर घर में हैं, कमरे की लाइट अवश्य जलाएं, जहां कीमती समान रखा है।


हमारी ओर से पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया गया है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए सभी क्राइम टीमों को लगाया गया हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजकुमार रंगा, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed