फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panic due to cracks in the house, request for help from the administration

Panchkula News: मकान में आई दरारों से दहशत, प्रशासन से मदद की गुहार

Fri, 04 Aug 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Panic due to cracks in the house, request for help from the administration
कालका। शहर के इलाके भैरों की सेर स्थित एक मकान में कई जगह दरारें पड़ने के कारण मकान के गिरने का भय बना हुआ है। प्रेमीदेवी ने बताया कि भारी बारिश के कारण उनके मकान में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। हालत यह है कि उनका मकान कभी भी गिर सकता है। उन्होंने बताया कि करीब दस साल पहले उनके पति का देहांत हो गया था और उनके सभी बच्चों की शादी हो गई है।
विज्ञापन


वह मकान में अपने दोहते और दोहती के साथ रहती है। पूरे मकान में आई दरारें एकाएक दो-चार दिनों में ही बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मकान के तीन कमरों सहित बेड़े और बरामदे में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। उन्होंने कहा कि दरारों की वजह से घर में बैठने में भी डर लगता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed