फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula's youth raised the flag in UPSC

Panchkula News: यूपीएससी में पंचकूला के युवाओं ने लहराया परचम

Wed, 23 Apr 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Panchkula's youth raised the flag in UPSC
शहर की छात्रा तन्वी गुप्ता ने 187वीं, एकांश ढुल ने 295वीं और मन्नत लूथरा ने 338वीं रैंक हासिल की
विज्ञापन

सफलता मिलने के बाद परिजनों में दिखी खुशी की लहर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में पंचकूला के युवओं ने परचम लहराया है। शहर की छात्रा तन्वी गुप्ता ने पांचवीं बार में 187वीं रैंक हासिल की है। वहीं एकांश ढुल और मन्नत लूथरा ने पहले भी यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। इस बार दोनों की रैंक में सुधार हुआ है। एकांश ढुल ने 295वीं और मन्नत लूथरा ने 338वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के बाद सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया। एकांश ढुल ने बताया कि कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है। इस बार परीक्षा देने में रैंक में सुधार हुआ और उन्होंने 295वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी रखकर विषय पर फोकस रखकर तैयारी की। वहीं मन्नत लूथरा ने बताया कि इस बार उन्होंने 338वीं रैंक हासिल की है। कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed