फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula's Digvijay Rathi reached Bigg Boss house

Panchkula News: बिग बॉस के घर में पहुंचे पंचकूला के दिग्विजय राठी

Sun, 03 Nov 2024 04:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Panchkula's Digvijay Rathi reached Bigg Boss house
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। बिग बॉस के घर में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। मिस्टर ब्रेन के नाम से मशहूर पंचकूला एमडीसी सेक्टर-4 के रहने वाले दिग्विजय राठी को यह माैका मिला है और अब वह बिग बॉस सीजन-18 में अपना हुनर दिखाएंगे। दिग्विजय इससे पहले रोडीज समेत अन्य रियलिटी शोज में दमदार उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। उनके बिग बॉस में जाने की खबर से पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली के युवा उत्साहित हैं।
दिग्विजय ने इससे पहले स्प्लिट्सविला एक्स-5 में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में ट्राइसिटी वासियों को उम्मीद है कि वह बिग बॉस के घर में मनोरंजन का तड़का लगाएंगे। बता दें कि बिग बॉस के घर में पहले से ड्रामा और गरमागरम बहस देखने को मिल रही है। राठी के घर में पहुंचने से इसमें नया मोड़ आने की उम्मीद है। बिग बॉस में अभिनेता सलमान खान ने दिग्विजय का स्वागत किया।
विज्ञापन

एमटीवी रोडीज-19 और स्प्लिट्सविला एक्स-5 में दिग्विजय ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। वह कशिश कपूर के साथ स्प्लिट्सविला एक्स-5 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे थे लेकिन कशिश के 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ खेल छोड़ने का फैसला से वह फिनाले नहीं खेल पाए थे। दिग्विजय की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। दिग्विजय एसडी कॉलेज चंडीगढ़ से पढ़े हैं। वह काॅलेज की मॉडलिंग टीम के सबसे सफल अध्यक्ष रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे दिग्विजय राठी ने जो उपलब्धि हासिल की है, उसमें उसे कड़ी मेहनत शामिल है। बेटे ने जो उपलब्धि हासिल की है वह उनकी मेहनत का परिणाम है। जो भी मेहनत करता है, वह हमेशा आगे बढ़ता है। मेरी सबसे एक प्रार्थना है कि सबको मेहनत करनी चाहिए। दिग्विजय ने जो भी प्राप्त किया वह हर युवा के लिए प्रेरणा है। - सुरेंद्र राठी, उद्योगपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed