फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Zone players display their prowess in the Namo Cricket League.

Panchkula News: नमो क्रिकेट लीग में पंचकूला जोन के खिलाड़ियों का दिखा दमखम

Sun, 20 Sep 2026 11:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Zone players display their prowess in the Namo Cricket League.
पंचकूला। नमो क्रिकेट लीग के पंचकूला जोन में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है। जोन में कुल 92 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 19 सितंबर को दो मैदानों पर 20 मुकाबले खेले गए, जिनमें जीत दर्ज करने वाली 20 टीमें दूसरे दौर में पहुंचीं। इसके बाद रविवार को भी दोनों मैदानों पर रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन


रविवार को सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल और बरवाला के अलीपुर स्थित राधाकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड में कुल 26 मैच खेले गए। इनमें 26 विजेता टीमें दूसरे दौर के लिए क्वालिफाई कर गईं। इस तरह दो दिनों में पंचकूला जोन से कुल 46 टीमें दूसरे दौर में पहुंच चुकी हैं। इन टीमों के बीच मुकाबले 21 सितंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन


पंचकूला जोन के प्रभारी विनय धीर ने बताया कि लीग को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों मैदानों पर खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है। इस तरह के आयोजन युवाओं में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed