{"_id":"57741fcc4f1c1b615679abbf","slug":"panchkula-two-acres-parking-areas-500-vehicle-park-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एकड़ की पार्किंग एरिया में 500 से ज्यादा वाहन होंगे पार्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एकड़ की पार्किंग एरिया में 500 से ज्यादा वाहन होंगे पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग एरिया में 500 से ज्यादा वाहन होंगे पार्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 5 में हुडा ने पल्लवी होटल के पीछे करीब दो एकड़ की जमीन में एक पार्किंग एरिया को डेवलप किया है। पार्किंग के लिए री-कारपेटिंग का काम जारी है। जो जुलाई महीने में पूरा हो जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पार्किंग को बनाने की प्लानिंग काफी पहले की थी। लेकिन बजट के अभाव में पार्किंग की जगह जंगलों में बदल गई। इसकी शिकायत सेक्टर के दुकानदारों व कारोबारियों ने हुडा से की। उन्होंने पार्किंग एरिया को डेवलप करने की मांग की। इसके बाद हुडा की ओर से पार्किंग का काम शुरू किया गया। इस सेक्टर में पहले से तीन साइड की पार्किंग एरिया को हुडा ने डेवलप किया है। अब पल्लवी के पीछे पार्किंग एरिया को विस्तार किया जा रहा है। करीब 2 एकड़ की पार्किंग एरीया में 500 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। सेक्टर-5 की मार्केट में कई शोरूम का आक्शन नहीं हो सका है। हुडा के अधिकारियों की मानें तो पार्किंग एरिया डेवलप होने के बाद लोगों को रुझान शोरूमों की तरफ बढ़ेगा।
विज्ञापन