फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula to host the fifth edition of Chitra Bharati National Film Festival

Panchkula News: चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव का आयोजन 23 से, एक मंच पर जुटेंगे प्रसिद्ध कलाकार

Fri, 02 Feb 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Panchkula to host the fifth edition of Chitra Bharati National Film Festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला।
चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के पांचवें संस्करण का आयोजन पंचकूला में होने जा रहा है। 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में देशभर से फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार हिस्सा लेंगे। इस फिल्म महोत्सव का आयोजन भारतीय चित्र साधना और हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसका उद्घाटन करेेंगे।
आयोजन के लिए वीरवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में बैठक की। मौके पर भारतीय चित्र साधना के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार, आयोजन सचिव सुरेंद्र यादव, सीडीएनएच पंचकूला के कार्यकारी अभियंता जंगविंदर रंगा और जिला सांख्यिकी अधिकारी सुनील जाखड़ भी उपस्थित थे। उपायुक्त ने बताया कि चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 फरवरी को फिल्मोत्सव का उद्घाटन करेेंगे। 25 फरवरी को समापन समारोह के अवसर पर खेल, युवा मामलों और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। फिल्मोत्सव की ट्राफी लॉन्चिंग 10 जनवरी को टैगोर थिएटर चंडीगढ़ में अभिनेता रणदीप हुड्डा और पम्मीबाई द्वारा की गई थी।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कलाकार करेंगे शिरकत
उन्होंने बताया कि हरियाणा को पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर के फिल्मोत्सव की मेजबानी करने का अवसर मिला है। फिल्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फिल्मोत्सव में राजकुमार राव, कंगना रनौत, किरण खेर, पंकज त्रिपाठी, सन्नी देओल, अनुपम खेर, सुदीप्तो सेन, विपुल शाह, चंद्रप्रकाश द्विवेदी जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के आने की संभावना है। भारतीय चित्र साधना के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ‘भारतीय चित्र साधना’ चलचित्रों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित और प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित संस्था है। इसका उद्देश्य सिनेमा के सशक्त माध्यम का उपयोग भारतीय संस्कृति के यथार्थ चित्रण और सामाजिक एकात्मता के लिए करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed