फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula to develop world-class shooting range, Rs 173.48 crore approved

Panchkula News: पंचकूला को बनेगी विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज, 173.48 करोड़ की मंजूरी

Fri, 28 Nov 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Panchkula to develop world-class shooting range, Rs 173.48 crore approved
पीएमडीए ने सेक्टर-32 में बनने वाली शूटिंग रेंज का टेंडर लगाया, जनवरी 2026 तक होगा जारी48 घंटे के भीतर नगर निगम और एचएसवीपी को सौंपना होगा विकास कार्यों का रिकार्ड
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-32 में 173.48 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज बनेगी। इसके लिए पीएमडीए ने टेंडर लगाया है। जनवरी 2026 तक वर्क टेंडर जारी कर दिया जाएगा। यह रेंज 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर की दूरी पर होगी जिससे पंचकूला और ट्राइसिटी के शूटिंग खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। पंचकूला में विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज स्थापित होने से हरियाणा के साथ साथ ट्राइसिटी के शूटिंग के खिलाड़ी यहां अभ्यास कर सकेंगे। यहां अभ्यास के साथ शूटिंग के नए खिलाड़ी भी तैयार होंगे जो पंचकूला व हरियाणा का नाम देश और विदेश में रोशन करेंगे। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पीएमडीए, एचएसवीपी और नगर निगम पंचकूला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के मकरंद पांडुरंग ने यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह को दी।
विज्ञापन


48 घंटे में नगर निगम और एचएसवीपी को सौंपना होगा विकास कार्यों का रिकाॅर्ड
अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह ने विभिन्न विभागों के बीच तालमेल और सामंजस्य को रेखांकित करते हुए नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को निर्देश दिए हैं कि अगले 48 घंटों में सभी विकास कार्यों और संपत्तियों का पूरा ब्योरा पीएमडीए को सौंपा जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि नगर निगम ने 30.84 किलोमीटर लंबाई वाली 38 सड़कों और एचएसवीपी ने 16.35 किलोमीटर लंबाई वाली 20 सड़कों को पीएमडीए को सौंप दिया है। एके सिंह ने इस संबंध में यह भी निर्देश दिया कि सड़कों के सर्विस रोड और डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड सहित सभी संबंधित रिकॉर्ड जल्द से जल्द पीएमडीए को स्थानांतरित कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रॉइंग पीएमडीए देगा, एसएसवीपी विकसित करेगा
बैठक में निर्णय लिया गया कि सेक्टर-1 एमडीसी में राजीव गांधी वॉकर्स पार्क को एचएसवीपी की ओर से अपने फंड से विकसित करेगा और प्रोजेक्ट के लिए ड्राइंग पीएमडीए द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं पीएमडीए के अधिकारियों ने बताया कि पांच राउंड अबाउट गीता चौक, शहीद ऊधम सिंह चौक, श्री गुरु रविदास चौक, महाराजा अग्रसेन चौक और शहीद मेजर संदीप सागर चौक पर मौसमी फूलों का प्लांटेशन शुरू हो चुका है।



ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के मकरंद पांडुरंग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के मुख्य प्रशासक चंद्रशेखर खरे, नगर निगम आयुक्त आरके सिंह, उपायुक्त सतपाल शर्मा और पीएमडीए के अतिरिक्त सीईओ विनय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed