फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Sector-16 market, Wrong entry point in panchkula market

पंचकूला सेक्टर-16 मार्केट की एंट्री प्वाइंट गलत, दुकानदारी प्रभावित

Mon, 11 Jul 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला Updated Mon, 11 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
 Panchkula, Sector-16 market, Wrong entry point in panchkula market
पंचकूला सेक्टर-16 मार्केट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सेक्टर-16 के दुकानदारों को कई वर्षों से गलत एंट्री प्वाइंट, टूटी स्ट्रीट लाइट्स, ब्लॉक ड्रेनेज सिस्टम और बदहाल पार्किंग जैसी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार नगर निगम, हुडा और पूर्व डीसी के समक्ष इन समस्याओं को लेकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। दुकानदारों का कहना है कि यह सेक्टर शहर के बीचों-बीच बना हुआ है, इसके बावजूद यहां की मार्केट पिछड़ी हुई है।

सेक्टर-16 में बनी मार्केट के लिए सही एंट्री प्वाइंट नहीं है। मार्केट में प्रवेश करने के लिए स्थायी रास्ता नहीं है। इस कारण ग्राहक भ्रमित रहते हैं। ग्राहक इस सेक्टर की मार्केट में खरीदारी करना उचित नहीं समझते और इस वजह से दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


मार्केट में जहां से प्रवेश करने का स्थायी रास्ता है, वहां पर रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा रहता है और बीएसएनएल लाइन का मेनहोल बीच रास्ते में ही सड़क से करीब एक फुट ऊंचा बना हुआ है। इस वजह से वाहन चालक मार्केट में प्रवेश नहीं कर पाते हैं। दुकानदार इस समस्या की शिकायत कई बार नगर निगम में कर चुके हैं पर समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट्स भी नहीं 
मार्केट के पीछे पार्किंग एरिया में स्ट्रीट लाइट्स नहीं लगाई गई। हुडा एक्सईएन ने दुकानदारों को 15 मई तक स्ट्रीट लाइट्स लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक यहां लाइट्स नहीं लगाई गईं। मार्केट की पार्किंग में शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। इस कारण लोग यहां खरीदारी करने नहीं आते हैं। हुडा की लापरवाही का खामियाजा सेक्टर के दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।

बारिश होते ही जलभराव की स्थिति
सेक्टर-16 की मार्केट में बने ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक पड़े हुए हैं। हुडा ने ड्रेनेज सिस्टम की सफाई नहीं करवाई है। इस कारण यहां बारिश के होते ही जलभराव की स्थिति रहती है। पिछले कुछ दिन पहले मानसून की हुई पहली बारिश से भी यहां जलभराव की स्थिति थी। 

बीट बॉक्स भी पड़े रहते हैं खाली
कालका में ज्वेलरी शॉप में हत्या और चोरी की वजह से दुकानदार काफी चिंतित हैं। सेक्टर-16 में बने बीट बॉक्स खाली पड़े रहते हैं। यहां सिक्योरिटी को लेकर भी कोई व्यवस्था नहीं है। दुकानदारों का कहना है प्रशासन की अनदेखी के कारण हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


कोट्स
एंट्री प्वाइंट मार्केट की मुख्य समस्या है। मार्केट में हुडा को सही रास्ता निकालना चाहिए, जैसे अन्य सभी सेक्टरों की मार्केट में है। एंट्री प्वाइंट के कारण दुकानदारी प्रभावित है। - अनिल गर्ग, दुकानदार

मार्केट की पार्किंग की सही से लेवलिंग नहीं की गई है। इस वजह से दुकानों के सामने बारिश के वक्त जलभराव रहता है। हुडा को ड्रेनेज सिस्टम की सफाई करवानी चाहिए, ताकि जलभराव न हो। - रवि बंसल, दुकानदार

यह सेक्टर पंचकूला के बीच पड़ता है, फिर भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। समय पर टैक्स भी जमा करवाते हैं, फिर भी सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। अव्यवस्थाओं के कारण दुकानदारी पर असर पड़ रहा है, इस कारण घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है।

- कृष्ण गोयल, मार्केट एसोसिएशन के प्रधान

यहां लोग खुले में शौच करते हैं। मार्केट में शौचालय होने के बावजूद उसकी देखरेख नहीं की जाती। शौचालय में गंदगी होने के कारण लोग खुुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं।  - कल्याण, दुकानदार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed