फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula's new Deputy Commissioner Mahavir Kaushik took charge

पंचकूला के नए उपायुक्त महावीर कौशिक ने संभाला कार्यभार

Thu, 25 Nov 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Panchkula's new Deputy Commissioner Mahavir Kaushik took charge
पंचकूला। महावीर कौशिक ने बुधवार को पंचकूला के नए उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पूर्व वे फतेहाबाद में बतौर उपायुक्त अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्येय मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से शुरू किए प्रमुख कार्यक्रमों और योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

कौशिक ने कहा कि वे लगभग 2 वर्ष तक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला में बतौर प्रशासक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसलिए वे पंचकूला वासियों की अधिकतर आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित हैं। यह अनुभव जिलावासियों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे समय पर डोज लगवाएं और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिला प्रशासन व सरकार का सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सही है कि कोरोना के मामलों में भारी कमी आई है, परंतु यह अभी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है। वैक्सीनेशन के साथ-साथ लोग कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे-मास्क का प्रयोग व सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सावधानियां बरतने और सरकार द्वारा जारी किए निर्देशों की पालना करके हम कोविड को हरा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed