Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula's daughter Pranjal ready to apply golden punch in Serbia

पंचकूला की बेटी प्रांजल सर्बिया में गोल्डन पंच लगाने को तैयार

Sat, 17 Sep 2022 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Panchkula's daughter Pranjal ready to apply golden punch in Serbia
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रांजल यादव ने साइबेरिया में ग्लोवस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिद्वंद्वी कजाकिस्तान की खिलाड़ी को तीन राउंड में 5-0 से हराकर फाइनल में गोल्डन पंच लगाने की तैयारी में है। जिस महिला खिलाड़ी बजेनोवा को सेमी फाइनल में प्रांजल ने हराया है, वह दो बार एशियन चैंपियन रह चुकी है। अब प्रांजल 75 किलो भार वर्ग में भारत की ओर से फाइनल मुकाबले में 18 सितंबर को नॉर्वे के बॉक्सर से भिड़ेगी।
विज्ञापन

प्रांजल के कोच वीरेंद्र डांगी ने बताया कि यह प्रतियोगिता सर्बिया में 13 से 19 सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रांजल ने अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 10 साल से प्रैक्टिस कर रही है। वह एसडी स्कूल सेक्टर-32 चंडीगढ़ में 12वीं की छात्रा है।
विज्ञापन

2017 से नेशनल में लगातार गोल्डन पंच
पंचकूला सेक्टर-21 पुलिस लाइन में रहने वाली प्रांजल यादव स्कूल नेशनल और नेशनल चैंपियनशिप में 2017 से लगातार स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियन बनती आई हैं। इसके अलावा खेलो इंडिया में दो बार रजत और एक बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वहीं पिछले साल मार्च में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भी प्रांजल ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। हरियाणा सरकार ने प्रांजल को इन खेलों के आधार पर पांच लाख रुपये नकद इनाम भी दिया है। प्रांजल का अगला लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप है। जो नवंबर में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कहा बेटी से ओलंपिक में पदक की उम्मीद
प्रांजल के पिता संदीप कुमार ने बताया कि प्रांजल की प्रेरणा उसके चाचा विकास यादव हैं। वह तीन बार के ओलंपियन हैं। उनसे ही बॉक्सिंग की प्रेरणा मिली। हमारी इच्छा है कि बेटी वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed