Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula resonated with Jai Jai Jai Haryana... the holy land of the Vedas

Panchkula News: जय जय जय हरियाणा.. पावन धरती वेदों की... से गूंजा पंचकूला

Sun, 02 Nov 2025 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Panchkula resonated with Jai Jai Jai Haryana... the holy land of the Vedas
पंचकूला। हरियाणा के 60वें स्थापना दिवस पर शनिवार को यवनिका पार्क में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय समारोह का आगाज हुआ। समारोह का शुभारंभ हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में किया। उन्होंने हरियाणा के लोगों को हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने 28 मार्च 2025 को अपनाए गए राज्य गीत ‘जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा.. पावन धरती वेदों की, जहां हुआ हरिका आना... के फिल्मांकन का रिमोट से बटन दबाकर लोकार्पण भी किया। इस गीत की गूंज से सुनकर लोग गदगद हो गए और जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान हरियाणवीं कलाकारों ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति की और दुर्गा पूजा के परिदृश्य का मंचन किया। लोगों ने इसकी जमकर सराहना की।
विज्ञापन

इससे पूर्व राज्यपाल ने पत्नी एवं लेडी गवर्नर मित्रा घोष के साथ हरियाणा की संस्कृति एवं विरासत को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल को हरियाणा की आन-बान-शान का प्रतीक पगड़ी व किसान, खिलाड़ी, महिला सशक्तिकरण में राज्य की प्रगति के प्रतीकों को दर्शाता अनूठा स्मृति चिह्न और शाल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन



हरियाणवी पगड़ी बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले अतिथियों एवं नागरिकों का स्वागत बीन, नगाड़े, टुंबे, ढोल और अन्य लोक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों से किया गया। यहां पारंपरिक देसी व्यंजनों के स्टाल लगाए गए हैं। शनिवार को आगंतुकों ने हरियाणवी लोक व्यंजन के स्वाद का आनंद लिया। देसी घी-बूरा, बाजरे की रोटी, सरसों का साग और चटनी के अलावा अनेक लोक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें विशेष हरियाणवी पगड़ी (खंडवा) स्टाल भी लगाया गया है जहां लोग पगड़ी बंधवाते दिखे। यवनिका गार्डन में ही मंच के दूसरी ओर विरासत प्रदर्शनी में हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, परिधान, कृषि उपकरण, लोक कला और हस्तशिल्प वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। यहां पूरे दिन स्कूली विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




गरीबी से समृद्धि तक कई मील के पत्थर स्थापित किए
राज्यपाल ने कहा 1 नवंबर 1966 को अपने गठन के बाद से, हरियाणा सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ विकास और समृद्धि के साथ तीव्र विकास के पथ पर अग्रसर है। यह यात्रा हरियाणा के लोगों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और उद्यमशीलता से संभव हुई है। जब हम राज्य की 59 वर्षों की विकास यात्रा के इतिहास की समीक्षा करते हैं, तो पाते हैं कि राज्य ने गरीबी से समृद्धि तक कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं।


ये गण्यमान्य रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा और कला एवं संस्कृति विभागों के महानिदेशक के एम पांडुरंग, उपायुक्त सतपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed